Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
करवा चौथ पर बनाइये बेड़मी पूरी
Veg
oi-Staff
करवा चौथ महिलाओं के लिये सबसे बड़ा दिन होता है। इस दिन पूरे दिन उपवास रह कर जब वह रात को भोजन करती हैं, तो उन्हें इसका सच्चा स्वाद मिलता है। रात को उपवास खोलने के बाद आप बेडमी पूरी बना कर कद्दू या आलू की रसेदार सब्जी के साथ खा सकती हैं। इस दौरान इतनी तेज भूख लगी रहती है कि इस पूरी को खा कर न केवल स्वाद मिलेगा बल्कि पेट भी पूरी तरह से भर जाएगा। बेडमी पूरी दिल्ली और आगरा में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। आइये जानते हैं बेडमी पूरी को बनाने की विधि।

कितने- 5
तैयारी में समय- 2 घंटे
पकाने में समय- 40 मिनट
सामग्री-
- गेहूं का आटा- 2 कप
- रवा- 1/2 कप
- तेल- 2 कप
- मूंग दाल या उरद दाल- 1 कप
- नमक- स्वादअनुसार
- धनिया पावडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला पावडर- चुटकीभर
- हरी मिर्च- 3
- अदरक- 1 मध्यम आकार
- तेल- तलने के लिये
- पानी- जरुरत के अनुसार
विधि-
- दाल को 2 घंटे के लिये पानी में भिगो कर रखें। फिर उसे पानी से निकाल कर मिक्सर में पीस लें। इसके साथ हरी मिर्च और अदरक भी पीस लें। इसे ज्यादा बारीकी पीसने की आवश्यकता नहीं है।
- फिर इसमें नमक, धनिया पावडर, लाल मिर्च पावडर और गरम मसाला मिक्स करें।
- आटे और रवा को छान कर एक साथ मिक्स करें।
- इसमें दाल का पेस्ट, नमक और दो चम्मच तेल मिक्स कर के आटा गूथ लें। पानी हल्का सा गुनगुना मिक्स करें।
- अब आटे को 20-25 मिनट तक के लिये किनारे रख दें।
- फिर इसकी छोटी छोटी लोई काट कर पूड़ी बेल कर तेल में सेंक लें।
- लीजिये आपकी बेड़मी पूरी खाने के लिये तैयार है।
- इस पूड़ी को कद्दू की सब्जी के साथ खाएं।
Comments
English summary
Karva Chauth Special Recipe: Bedmi Puri
Story first published: Saturday, October 11, 2014, 12:01 [IST]
Other articles published on Oct 11, 2014



Click it and Unblock the Notifications
