Latest Updates
-
टॉयलेट में ज्यादा समय बिताने की आदत बन सकती है पाइल्स की वजह! डॉक्टर से जानें बचाव और सही इलाज -
कालभैरव जयंती 2026 कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें
कश्मीरी दम आलू
मेरे घर में आलू बडे़ ही चाव से खाया जाता है। मैनें यह आलू करी तब बनाई थी जब यह काफी चलन में थी। जैसा की हमें यह सब्जी बहुत पसंद है तो मैने सोचा कि क्यूं न मैं इस रेसीपी को अपने रीडर्स के साथ बांटू। दम आलू कश्मीर में खाई जाने वाली सबसे पॉपुलर रेसीपी में से एक है। इसको बनाने के लिये आपको छोटे आलू चाहिये, जिसमें बहुत सारे छेद करने के बाद इसे दही वाली ग्रेवी में उबाला जाता है।
हांलाकि आलू का पहले उबाला जाता है पर अगर आप अपने वेट को लेकर सर्तक हैं तो आप इसे बिना उबाले भी ट्राई कर सकती हैं। तो आइये देखते हैं कश्मीरी दम आलू को बनाने की विधि को-

कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
छोटे आलू- 500 ग्राम
तेल- 3 चम्मच
प्याज- 1 1/2 कप
अदरक- लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
दही- 1 कप
कशमीरी लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
सौंफ पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला पाउडर- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले आलू में फॉर्क की सहायता से छोटे छोटे छेद कर लीजिये।
- फिर आलू को नमक मिले पानी में उबाल लीजिये, बहुत ज्यादा न उबालें नहीं तो वह टूट जाएगा। या फिर आलू को माइक्रोवेव में हाई स्पीड पर 10 मिनट के लिये भून लीजिये।
- अब आलू को छीलिये और पैन चढाइये।
- पैन में तेल डालिये और गर्म कीजिये, आलू को फ्राई कर लीजिये।
- एक गहरे पैन में 3 चम्मच तेल डालिये और फिर उसमे कटे प्याज डाल कर भूरा होने तक भूनिये।
- अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालिये और 4 मिनट के लिये फ्राई कीजिये।
- फिर एक कटोरे में फेंटी हुई दही, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, नमक और सौंफ डाल कर अच्छे से मिलाइये।
- फिर पैन को आंच से उतारिये और उसमें दही का पेस्ट डालिये।
- अब पैन को आंच पर रखिये और उसमें 1 कप पानी डाल कर उबालिये।
- फिर ग्रेवी में एक एक कर के आलू डालिये और पैन के ढक्कन को बंद कर दीजिये।
- इसे तब तक पकाइये जब तक कि ग्रेवी से तेल न बाहर आने लगे।
- फिर उसमें गरम मसाला डालिये और थोड़ी सी हरी धनिया काट कर डालिये।
- अब इसे गरम गरम नान के साथ सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
