Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पूड़ी-पराठे के साथ मजे लें लसानिया बटाटा का
अगर आपको अपनी प्लेट में तीखा स्वाद पसंद है तो आपको स्पाइसी लसानिया बटाटा करी जरुर भाएगी। लहसुन और आलू की यह सब्जी जरा तीखी जरुर है लेकिन जब आप इसका स्वाद लेंगे तो दुनियाभर के व्यंजन को भूल जाएंगे।
इस सब्जी को खाने के बाद एक स्वीट डिश खाना बिल्कुल भी ना भूलें। लसानिया बटाटा एक गुजराती व्यंजन है जिसे गुजरात में काफी पसंद किया जाता है। तो आइये देर ना करते हुए सीखें इसे बनाने की रेसिपी।

सामग्री-
12-14 उबले हुए छोटे आलू
12-15 लहसुन की कलियां
1 बारीक कटा छोटा प्याज
1 इंच अदरक, बारीक घिसी
3 सूखी कश्मीरी लाल मिर्च
1 मध्यम आकार का टमाटर, बारीक कटा
2 टीस्पून धनिया पावडर
1 टीस्पून जीरा
1/2 चम्मच सूखी लाल मिर्च पावडर
1/2 टीस्पून हल्दी
1/2 टीस्पून चाट मसाला
1/2 टीस्पून गरम मसाला पावडर
नमक
4 चम्मच तेल
बनाने की विधि -
सबसे पहले सूखी लाल मिर्च को 2 चम्मच पानी में 10 मिनट के लिये भिगोदें।
आलू को छील लें। अदरक, लहसुन, भिगोई लाल मिर्च, टमाटर, धनिया पावडर, जीरा, हल्दी और नमक को एक साथ मिक्स कर के ग्राइंड कर लें और पेस्ट बना लें।
एक नॉन स्टिक पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें। अब उसमें उबले हुए आलुओं को 2 मिनट के लिये मध्यम आंच पर फ्राई कर लें।
आलू के ऊपर चाट और गरम मसाल पावडर छिड़के और 1 मिनट तक फ्राई करें। फिर आंच बंद कर दें और इसे एक कटोरे में निकाल लें।
अब उसी पैन में 4 चम्मच तेल गरम करें और उसमें बारीक कटी प्याज डाल कर ब्राउन होने तक फ्राई करें।
फिर इसमें लहसुन अदरक पेस्ट डाल कर धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि मसाला तेल ना छोड़ दे।
अब इसमें लाल मिर्च पावडर डाल कर मिक्स करें। फिर फ्राई आलू डालें और 3 मिनट तक पकाएं।
आंच को बंद कर दें और पैन को कुछ देर के लिये ढंक दें, जिससे आलू में ग्रेवी अच्छी तरह से समा जाए।
जब इसे सर्व करना हो तब इस पर कटी हरी धनिया छिडके और सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
