Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्वादिष्ट मसाला टिंडा
टिंडा एक बहुत ही आम सी सब्जी है जो उत्तर भारत में काफी खाई जाती है। बहुत से लोगो को इस प्यारी सी सब्जी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है इसलिये वे इसे अपनी डाइट में शामिल भी नहीं करते। मगर दोस्तों टिंडे की सब्जी बहुत ही पौष्टिक होती है और इसके बहुत सारे स्वास्थ्य लाभी भी हैं। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है, हार्ट की बीमारी को दूर रखती है और कैंसर से भी लड़ती है।
तो अब आपके पास कोई कारण नहीं है कि अब खाने में टिंडा नहीं बनाएंगी। चलिये अगर आपका मूड कभी टिंडा बनाने का हुआ तो मसाला टिंडा बना कर देखियेगा। इसकी रेसिपी नीचे दी हुई है-
कितने लोगो के लिये- 2
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
टिंडा- 1/2 किलो
दही- 1 कप
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 2 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 1 चम्मच
पानी- 1 कप
धनिया पत्ती- 2 चम्मच
विधि-
- टिंडे को छील कर धो लें और 4 भागों में काट लें।
- पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा डालें।
- फिर लहसुन अदरक का पेस्ट डाले और भून कर उसमें कटे हुए टिंडे डालें।
- फिर जीर पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल कर पकाएं।
- दही को फेंट लें और पैन में डाल कर मिक्स करें।
- अब इसमें अपनी इच्छा अनुसार नमक मिलाइये और 5 मिनट पकाइये।
- फिर इसमें पानी मिला कर ढंक दीजिये। आंच धीमा करें और बीच बीच में चलाती रहें।
- एक बार जब टिंडा पक जाए तब इसमें गरम मसाला मिक्स करें और कटी धनिया डाल कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
