Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
मदर्स डे पर अपनी मम्मी के लिये बनाएं नूर जहानी कोफ्ता
Veg
oi-Staff
नूर जहानी कोफ्ता एक वेजिटेरियन रेसिपी है जो कि अवध की रसोईं से आई है। यह एक बहुत ही क्रीमी डिश है जिसमें बहुत सारा काजू पेस्ट मिला होता है। कोफ्ता बनाने के लिये आलू और पनीर का इस्तमाल किया जाता है। सच मानिये ये बहुत ही स्वादिष्ट डिश है जो कि आपकी मां को खुश कर देगी। अगर आप उनके लिये यह स्पेशल डिश बनाएंगी तो वह आपको बहुत सारा प्यार देगीं। तो चलिये जानते हैं कि इस मदर्स डे पर कैसे बनाएं नूर जहानी कोफ्ता रेसिपी। टेस्टी पनीर नवरतन कोरमा
कितने- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
कोफ्ता बनाने के लिये-
- आलू- 2 उबले और घिसे
- पनीर- 100 ग्राम
- हरी मिर्च- 2
- कार्नफ्लोर- 2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- गाजर- 2 उबले और मैश किये
- किशमिश- 1/2 कप
- तेल- डीप फ्राई
करी बनाने के लिये
- प्याज- 3 उबले हुए
- अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चममच
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- काजू पेस्ट- 1 कप
- गरम मसाला पाउडर- 1/2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- 2 चम्मच
- ताजी क्रीम- 1/2 कप
- पानी- 1 कप
विधि-
कोफ्ता बनाने के लिये-
- एक कटोरे में उबले आलू और पनीर को एक साथ मैश करें।
- हरी मिर्च, नमक और कार्नस्टार्च मिक्स कर के इसके छोटे छोटे बॉल्स बनाएं।
- गाजर को उबाल कर उसे कपडे़ से पोंछ लें और फिर मैश कर लें।
- अब पनीर की बॉल हाथ में ले कर उसके बीच में छेद बनाएं और उसमें गाजर और किशमिश थोड़ी सी भर दें।
- बॉल को अच्छे से सील कर दें और फिर कढाई में तेल गरम करें और उसमें कोफ्ते को फ्राई कर दें।
- एक बार हो जाने के बाद आंच बंद करें और कोफ्ते को बाहर निकाल कर रखें।
करी बनाने के लिये-
- उबले हुए प्याज को मिक्सी में पीस कर गाढा पेस्ट तैयार करें।
- एक पैन में 2 चम्मच तेल गरम करें, उसमें प्याज के पेस्ट को फ्राई कर लें।
- फिर अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर 4 मिनट तक फ्राई करें।
- इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें।
- कुछ देर के बाद काजू पेस्ट डाल कर 3 मिनट तक चलाएं।
- अब इसमें पानी डाल कर 5 मिनट तक पका लें।
- फिर इसमें नमक और गरम मसाला पाउडर डालें।
- इसके बाद इसमें फ्रार्इ किये हुए कोफ्ते डालें और आंच को धीमा कर के ग्रेवी को गाढी होने दें।
- ग्रेवी को सर्व करने से पहले उसे ताजी क्रीम से गार्निश करें।
Comments
Read more about: mothers day paneer veg recipe north indian dish मदर्स डे वेज रेसिपी नार्थ इंडियन डिश पनीर
English summary
Mother's Day Special: Noor Jahani Kofta Recipe
Story first published: Friday, May 9, 2014, 13:44 [IST]
Other articles published on May 9, 2014



Click it and Unblock the Notifications