Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मुंह में पानी ला दे यह पनीर और राजमा करी
Veg
oi-Staff
आपने पनीर और राजमा की दो अलग अलग करी जरुर खाई होगी पर क्या आपने कभी दोनों को एक साथ ट्राई किया है। यह पनीर और राजमा करी काफी टेस्टी करी है जो कि घर पर बडे़ ही आराम से बनाई जा सकती है। राजमा और पनीर का स्वाद जब एक साथ मिलता है तो खाने का मजा भी दोगुना हो जाता है। इसके अलावा इस रेसिपी में जो सामग्रियां मिक्स की जाती हैं वह हर किसी के किचन में मिल जाती है। आइये जानते हैं कि यह पनीर और राजमा करी किस प्रकार से बनाई जाती है।
रेस्टोरेंट स्टाइल में बनाएं पनीर मखनी
कितने- 4
तैयारी में समय- 19 मिनट
पकाने में समय- 40 मिनट

सामग्री-
- राजमा- 1-1/2 कप
- पनीर- 150 ग्राम
- प्याज- 2
- टमाटर- 2
- अदरक लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
- हल्दी पावडर- 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- धनिया पावडर- 1 चम्मच
- जीरा- 1/2 चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- 3 चम्मच
विधि-
- राजमा उबाल कर उसे पानी सहित किनारे रख दें।
- अब प्याज और टमाटर को अलग अलग पीस कर किनारे रखें।
- एक पैन में तेल डालें, उसमें जीरा डाल कर चलाएं। कुछ देर के बाद प्याज का पेस्ट डाल कर कुछ देर चलाएं।
- जब प्याज थोड़ी गोल्डन दिखने लगे तब उसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें। इसे अच्छी तरह से पकाएं।
- अब इसमें टमाटर का पेस्ट, हल्दी और मिर्च पावडर डालें। इसे अच्छी तरह से चलाएं और ऊपर से धनिया पावडर और नमक डालें।
- आंच को धीमा रखें और तब तक मसाले को भूने जब तक कि उसमें से तेल अलग ना हो जाए।
- जब यह पक जाए तब इसमें पनीर की क्यूब्स डाल कर पांच मिनट पकाएं।
- उसके बाद राजमे को पानी सहित डाल कर चलाएं।
- कुछ देर के बाद उसमें गरम मसाला डाल कर मध्यम आंच पर पकाएं।
- 10 मिनट के बाद आंच बंद करें और इसे सर्व करें
Comments
English summary
Mouth Watering: Paneer and Rajma Curry Recipe
Story first published: Tuesday, March 3, 2015, 11:06 [IST]
Other articles published on Mar 3, 2015



Click it and Unblock the Notifications
