Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
पहाड़ी पनीर टिक्का
पहाड़ी पनीर टिक्का स्वाद में बहुत ही लाजवाब होता है। इसे बनाने के लिये आपको ज्यादा महनत नहीं करनी पडे़गी। पहाड़ी पनीर टिक्का बनाने के लिये आपको पुदीने और हरी धनिया की चटनी का इस्तमाल करना पडे़गा। इसे पनीर के क्यूब्स में लगा कर उसे मैरीनेट किया जाता है। साथ ही पनीर टिक्के के साथ आपको इसी चटनी के प्रयोग से ग्रेवी भी तैयार करनी होगी। आप चाहे जहां कहीं भी हों, आपके पनीर में पहाड़ी स्वाद चार-चांद लगा देगा। तो अगर अगली बार आपका मन पनीर खाने का मन करे तो इस पहाड़ी पनीर टिक्के को बनाना बिल्कुल भी न भूलियेगा। आइये जानते हैं इसको बनाने कि विधि-
कितने- 6 सर्विंग
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

टिक्का बनाने के लिये सामग्री-
200 ग्राम पनीर
100 ग्राम शिमला मिर्च
100 ग्राम टमाटर
चटनी के लिये
3/4 कप कटी पुदीना
1/3 कप कटी हरी धनिया
1 चम्मच जीरा
4 चम्मच हरी मिर्च
1 चम्मच नींबू का रस
नमक-स्वादअनुसार
ग्रेवी के लिये
आधी बची हुई चटनी
1 चम्मच ताजी क्रीम
2 चम्मच दही
1 चम्मच तेल
नमक- स्वादअनुसार
टिक्का बनाने की विधि-
पनीर, शिमला मिर्च और टमाटर को चौकोर काट लें।
उनमें आधी पुदीने की चटनी मिला कर सींक में लगा दें।
इसे कुछ देर के लिये तंदूर में पकाएं।
ग्रेवी बनाने की विधि-
पैन में तेल गरम करें, उसमें बची हुई चटनी , क्रीम और दही डाल कर एक मिनट तक भूनें, फिर नमक डालें।
सजाने की विधि-
एक सुदंर सी प्लेट पर टिक्का रखें।
उसके ऊपर तुरंत ही ग्रेवी उडे़ल दें।
गरमा गरम सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications