Latest Updates
-
योगिनी एकादशी की शुभकामनाएं संस्कृत में भेजें, देवभाषा के इन मंत्रों और सूक्तियों से अपनों का दिन बनाएं मंगलमय -
इस कथा के बिना अधूरा है योगिनी एकादशी व्रत, मिलता है 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने जितना पुण्य -
Yogini Ekadashi 2026 Wishes: 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय', इन भक्तिमय संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं -
बारिश का पानी स्किन के लिए अच्छा या खराब, जानें मानसून में इसके फायदे और नुकसान -
AC कोच बना 'हनीमून सुइट', फूलों-गुब्बारों से सजाया ट्रेन का डिब्बा, वायरल हुआ वीडियो, जानें रेवले के नियम -
Kiara Advani ने यश संग 'तबाही' में दिए दिए इंटीमेट सीन, जानें कैसे शूट किए जाते हैं बोल्ड सीन? -
एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, हालत नाजुक, जानें मानसून में क्यों बढ़ता है सांप कीड़ों का खतरा -
Yogini Ekadashi 2026: कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी का व्रत? इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम -
Varalakshmi Vrat 2026: सावन के आखिरी शुक्रवार को करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन-दौलत -
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग
बिना प्याज और लहसुन की पनीर मखानी
Veg
oi-Staff
पनीर मखानी या बटर पनीर बहुत ही आसान रेसिपी है , जिसे ज्यादातर पार्टी, त्योहार या डिनर में बनाया जाता है। बच्चों को पनीर काफी पसंद होती है। पनीर मखानी को नान, कुल्चा, पराठा, जीरा राइस, मटर पुलाव या रोटी के साथ खा सकते हैं। वैसे तो पनीर मखानी में प्याज और लहसुन का प्रयोग किया जाता है । पर आज हम बिना लहसुन और प्याज के ही पनीर मखानी तैयार करेगें। आप ऐसा मत सोचियेगा कि बिना लहसुन और प्याज के सब्जी अच्छी नहीं बन सकती। हम इसमें काजू और दूध मिलाएंगे जिससे यह टेस्टी होने के साथ क्रीमी भी बन जाएगा।
कितने- 5
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट

सामग्री-
- 2 कप- पनीर क्यूब
- 4 मध्यम आकार मे टमाटर
- 12 काजू
- 1 चम्मच तेल
- 1 चम्मच बटर
- 1 चम्मच जीरा
- 1/2 चम्मच अदरक पेस्ट
- 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
- नमक
- 1/2 चम्मच कसूरी मेथी
- 3 चम्मच ताजी क्रीम
- 1/4 कप दूध
- 1.5 कप पानी
- 2 चम्मच कटी हरी धनिया
विधि-
- पनीर को गुनगुने पानी में भिगो कर तब तक रख दें जब तक कि इसकी आवश्यकता ना पडे़।
- अब काजू को भी हल्के पानी में भिगो कर रखें और 15 मिनट के बाद उसे पीस लें।
- फिर टमाटर पर चाकू से चीरा लगा दें और उसे गरम पानी में तब तक उबाले जब तक वह अपनी परत ना छोड दे।
- फिर इसे आंच से उतार कर ठंडा होने दें और बाद में इसे मिक्सी में पीस कर पेस्ट तैयार करें।
- एक कढाई में तेल और बटर दोनों एक साथ गरम करें।
- उसमें जीरा, अदरक पेस्ट डाल कर हल्का भूरा करें।
- फिर टमाटर प्यूरी डाल कर ढक्कन बंद करें और प्यूरी को गाढी होने दें।
- फिर उसमें मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया और गरम मसाला पाउडर डाल कर मिक्स करें।
- जब मसाला पक जाए तब इसमें कसूरी मेथी डाल कर मिक्स करें और फिर पानी डालें और उबालें।
- फिर नमक, पनीर पीस डाल कर ग्रेवी को गाढा होने तक पकाएं।
- फिर काजू पेस्ट डाल कर 2-3 मिनट पकाएं। आंच बंद कर दें और पनीर मखानी को ठंडा होने दें।
- उसके बाद उसमें हल्का सा दूध मिलाइये और उसे दुबारा आंच पर रखिये और उबालिये।
- आंच बंद कर के धनिया पत्ती से गार्निश कीजिये।
Comments
English summary
Paneer Makhani No Onion No Garlic Recipe
Story first published: Saturday, December 21, 2013, 13:04 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2013



Click it and Unblock the Notifications