Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ब्रेकफास्ट के लिये पुलियोगारे राइस
जब बात ब्रेकफास्ट की आती है तब साउथ इंडियन डिश जैसे कि इडली, वडा सांभर, डोसा, उपमा और पुलियोगारे सबसे पसंद की जाने वाली डिश होती हैं। अब रोज-रोज कोई भी इंसान वही इडली सांभर खा कर बोर हो सकता है तो ऐसे में आप पुलियोगारे राइस बना कर आराम से खा और खिला सकती हैं। साउथ इंडिया में पुलियोगारे राइस प्रशाद के रूप मे भी बांटा जाता है। यहां के लोग इसे बहुत पसंद करते हैं और मन से खाते हैं। इस राइस में इमली का फ्लेवर आता है और इसे कुछ खुशबूदार मसालों के साथ बनाया जाता है। तो आइये देर किस बात की बनाते हैं ब्रेकफास्ट के लिये स्वादष्टि पुलियोगारे राइस।
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
बासमती चावल- 1 कप
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
गुड- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
भुनी मूंगफली- 2 चम्मच
पानी- 3 कप
इमली पेस्ट
इमली का गूदा- 2 चम्मच
मेथी दाना- 1/2 चम्मच
धनिया- 1 चम्मच
सूखी लाल मिर्च- 3
नमक- स्वादअनुसार
मसाला
नारियल- 1/2 कप घिसा हुआ
सफेद तिल- 1 चम्मच
छौकने के लिये
तिल का तेल- 1 चम्मच
राई- 1 चम्मच
हींग- चुटकीभर
सूखी लाल मिर्च- 2
उरद दाल- 1 चम्मच
चना दाल- 1 चम्मच
कडी पत्ता- 6-7
विधि-
- सबसे पहले चावल को धो कर उसे पका लीजिये।
- फिर मेथी दाना, धनिया पत्ती और सूखी लाल मिर्च को थोडे़ से पानी में डाल कर रखिये।
- एक पैन गरम करें, उसमें घिसा नारियल डाल कर मध्यम आंच पर भुनिये, फिर उसमें तिल डाल कर थोड़ा सा भूनिये और आंच बंद कर दीजिये और मिश्रण को ठंडा होने के लिये रख दीजिये।
- जब मिश्रण ठंडा हो जाए तब उसे मिक्सी में पीस कर पाउडर बना लीजिये। इसे किनारे रख दीजिये।
- अब जिस पानी में मेथी भिगोई थी, उसे छान कर मिक्सी में इमली के गूदे और नमक के साथ मिला कर पीस कर गाढ़ा पेस्ट बना लीजिये।
- अब एक पैन में तिल का तेल गरम करें, उसमें छौकने वाली सभी सामग्रियों को एक एक कर के डालिये और 1 मिनट के लिये फ्राई कीजिये।
- फिर उसमें गुड और इमली का पेस्ट डालिये।
- कुछ देर के बाद नमक, हल्दी और चावल डाल कर 2 मिनट पकाइये।
- एक बार हो जाने पर आंच बंद कर दीजिये और भुनी हुई मूंगफली डाल कर सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
