Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल की पंजाबी पालक पनीर
Beauty
oi-Staff
पंजाबी खाने की बात ही कुछ और होती है और अगर आप यहां के रेस्टोरेंट या ढाबे पर खा लें तो, आप यह पर खाए गए खाने का स्वाद पूरी जिंदगी नहीं भूलेंगे। आज हम आपको दिल्ली के एक बहुत ही फेमस रेस्टोरेंट की पंजाबी पालक पनीर की रेसिपी बनाना सिखाएंगे।
तो अगर आपको पनीर खाना बेहद पसंद है तो इसे आने वाले संडे को ट्राई करना बिल्कुल भी ना भूलें। इस करी में आपको ज्यादा सूखे मसाले डालने की जरुरत नहीं है क्योंकि इससे करी का रंग हरा होने की बजाए लाल हो जाएगा। आइये जानते हैं आसान विधि से पंजाबी पालक पनीर बनाने की विधि।
कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
प्याज के पेस्ट के लिये:
- प्याज- 1 कप, स्लाइस
- काजू- ¼ कप
- हरी मिर्च- 5
- पानी- 1 कप
पालक पेस्ट के लिये सामग्री-
- पालक- 6 कप (1 मध्यम गुच्छा)
- पानी- लगभग 5 कप
करी के लिये सामग्री-
- पनीर- 200 ग्राम, चौकोर टुकड़ो में कटे
- तेल- 3 चम्मच
- अदरक पेस्ट- 1 चम्मच
- लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- टमाटर- ¼ कप, बारीक कटे
- काला नमक- ¼ चम्मच
- कसूरी मेथी- 1 चम्मच
- गरम मसाला- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- मलाई- 2 चम्मच
विधि -
- एक पैन में बारीक कटी प्याज, काजू, हरी मिर्च और 1 कप पानी ले कर 15 मिनट तक पका लें।
- इस तरह से प्याज मुलायम हो जाएगी, पानी भी 80% तक सूख जाएगा। फिर इसे ठंडा होने के लिये रख दें।
- तब तक के लिये पालक को धो कर 5 कप पानी के साथ मध्यम आंच पर उबाल लें। इसे 4 मिनट तक ही पकाएं।
- इसके बाद उबली पालक को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से पालक का हरा रंग बरकरार रहेगा।
- फिर प्याज तथा अन्य सामग्री को अच्छी तहर से मिक्सर में ब्लेंड कर लें और किनारे किसी कटोरे में निकाल कर रखें।
- फिर उसी ब्लेंडर में पालक को भी बिना पानी मिलाए पीस लें।
- एक बड़ा पैन गैस पर चढ़ाएं और उसमें तेल गरम करें। फिर उसमें अदर लहसुन पेस्ट डाल कर 30 सेकेंड के लिये चलाएं।
- उसके बाद इसमें कटे टमाटर डाल कर 2 मिनट तक पकाएं। कल्छुल ले कर टमाटर को थोड़ा दबा दें जिससे वह पूरी तरह से ग्रेवी के साथ मिल सके।
- अब प्याज का पेस्ट डाल कर 2 मिनट तक पकाएं। प्याज के पेस्ट को ब्राउन ना करें।
- फिर इसमें पालक का पेस्ट डालें। इसे उबलने दें।
- उसके बाद इसमें काला नमक, कसूरी मेथी, गरम मसाला और नमक मिला कर मिक्स करें।
- फिर इसमें पनीर के टुकड़े डालें और हल्के हाथों से मिक्स करें।
- अगर ग्रेवी गाढ़ी बन जाए तो उसमें थोड़ा पानी मिलाएं। 2 मिनट के लिये आंच को धीमा कर के पकाएं फिर ऊपर से मलाई डाल दें।
- आपकी पालक पनीर तैयार है, इसे चाहें तो पराठे या फिर गरम गरम राइस के साथ सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
