Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
नाश्ते में खाइये सोया पराठा
Veg
oi-Staff
जब बात स्वास्थ्य की हो तो सोया पराठा आपको जरुर भाएगा। हम बात कर रहे हैं सोया न्यूट्रीला की, जिसको पराठे में भरावन की तरह प्रयोग किया जाएगा। सोया पराठा आपके परिवार खासतौर पर बच्चों के लिये बहतु स्वास्थ्यकर होगा। सोया में बहुत सारा प्राटीन भरा होता है, तो ऐसे में इसे खाना तो बनता ही है। वैसे भी आपने कई प्रकार के पराठे ट्राई किये होंगे जैसे, गोभी, आलू, पनरी आदि तो, अब जब भी कोई पराठा बानाने की सोचे तो सोया पराठा को बिल्कुल भी मत भूलियेगा। आइये देखते हैं सोया पराठा बनाने की विधि को।
यह पराठा दिल के रोगियों के लिये बहतु अच्छा है क्योंकि इसमें है खूब सारा न्यूट्रीला।

भरावन के लिये-
10-15 सोया न्यूट्रीला
4-5 हरी मिर्च
2 प्याज
1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
धनिया पत्ती
गेहूं का आटा
नमक
विधि-
- सबसे पहले न्यूट्रीला को पानी और नमक में डाल कर गरम कर लें और फिर ठंडा कर लें।
- फिर न्यूट्रीला को पानी से निकाले और न्यूट्रीला को मसल लें। फिर कटे प्याज और हरी मिर्च डालें।
- अब हल्का सा तेल गरम करें, उसमें कटी प्याज डाल कर भूने, उसमें हरी मिर्च, नमक और गरम मसाला डालें।
- अब इसमें न्यूट्रीला मिश्रण डालें और पकाएं।
- फिर कटी धनिया डाल कर मिक्स करें।
- अब तैयार आटे की छोटी छोटी लोई बनाइये और उसके बीच में मिश्रण भरिये।
- अब पराठे को बेल लीजिये और फ्राइंग पैन पर हल्का सा तेल या घी डाल कर दोनों ओर सेंक लीजिये।
- पराठा तैयार होने पर इसे दही या अंचार के साथ सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Soya Paratha Recipe | नाश्ते में खाइये सोया पराठा
Story first published: Monday, February 25, 2013, 10:31 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2013



Click it and Unblock the Notifications