Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
मसालेदार मशरूम राइस
Veg
oi-Staff
मसालेदार मशरूम राइस काफी टेस्टी व्यंजन है। जिस दिन आपका दाल चावल या आम खाने से जी भर चुका हो, उस दिन आप यह राइस आइटम बना सकती हैं। यह बिल्कुल फ्राइड राइस की ही तरह से बनाया जाता है मगर इसमें मशरूम का भी स्वाद होता है। यह डिश बच्चों और बूढ़ों हर किसी को पसंद आएगी।
इस मसालेदार मशरूम राइस की सबसे अच्छी बात यह है कि यह झट से बन कर तैयार हो जाता है। मशरूम काफी हेल्दी सब्जी होती है क्योंकि इसें ढेर सारा विटामिन डी पाया जाता है जो कि हड्डियां मजबूत बनाने के काफी काम आता है। अगर आपको मशरूम की सब्जी काफी भाती है तो इस मसालेदार मशरूम राइस को बनाना बिल्कुल भी ना भूलें।
MORE:स्वादिष्ट मशरूम मसाला

सामग्री-
- बासमती चावल- 2 कप
- मशरूम- 200 ग्राम
- प्याज- 3
- लहसुन- 5
- हरी मिर्च- 4-5 कलियां
- सोया सॉस- 1 1/2 चम्मच
- मिर्च- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल
विधि-
- चावल को पानी से धो लें। मशरूम को धो कर बारीक पीस में काट लें।
- चावल को पका लें पर इतना ज्यादा ना पकाएं कि वह चिपकने लगे।
- अब पैन में तेल गरम करें, उसमें कटी प्रूाज और लहसुन डाल कर तेज आंच पर चलाएं।
- जब प्याज गुलाबी हो जाए तब उसमें मशरूम डाल कर गोल्डन ब्राउन करें।
- अब इसमें कटी हुई हरी धनिया डालें।
- तब तक के लिये चावल का ढक्कन खोल दें और चावल को ठंडा होने के लिये रख दें।
- जब चावल ठंडा हो जाए तब उसे पैन में डालें और उसके साथ सोया सॉस, नमक और मिर्च पावडर डाल कर मिक्स करें।
- आंच को मध्य रखें और मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें।
- उसके बाद आंच बंद करें और मशरूम राइस को दही या रायते के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Spicy Mushroom Rice Recipe
Story first published: Saturday, November 8, 2014, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2014



Click it and Unblock the Notifications
