Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
नाश्ते में खाएं तंदूरी आलू रैप
नाश्ते में कुछ ऐसा खाना चाहिये जिसे खाते ही पेट पूरी तरह से भर जाए। आज हम चाहते हैं कि आप कुछ ऐसा ट्राई करें जो टेस्टी भी और जिसे खाते ही पेट भी भर जाए। तंदूरी आलू रैप बच्चों को बड़ा पसंद आता है और इसे खा कर एनर्जी भी मिल जाती है। तो अगर आप सोंच रहे हैं कि आज सुबह क्या बनाया जाए तो तंदूरी आलू रैप बनाना बिल्कुल भी ना भूलें। आइये जानते हैं तंदूरी आलू रैप बनाने की विधि-

कितने- 3
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
सामग्री-
रैप बनाने के लिये-
गेहूं का आटा- 200 ग्राम
पानी- 1 कप
नमक
BREAKFAST: बेसन की पूड़ी
भरावन सामग्री-
आलू- 250 ग्राम
पत्तेदार सब्जियां- पत्ता गोभी, हरी प्याज
मैरीनेशन के लिये-
मिर्च- 1 चम्मच पेस्ट
दही- 450 ग्राम
तिल का तेल- 2 चम्मच
सरसों का तेल- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1/2 चम्मच
जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
काला नमक- स्वादअनुसार
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- आलू को पहले उबाल कर उसको छील लें और फिर हाथ से मसल लें।
- फिर उसमें सभी मैरीनेट वाले मसाले तथा पत्तेदार सब्जियां मिक्स करें और फिर इसे 20 मिनट के लिये छोड़ दें।
- अब ओवन को 10 मिनट के लिये प्रिहीट करें। अब इसमें मैरीनेट किये हुए आलू को रखें।
- दूसरी ओर आटा गूथ लें और उसे पतला बेल कर उसकी रोटी बना लें।
- फिर इसके बीच में हरी चटनी लगाएं और उस पर पके हुए आलू रख कर फैलाएं।
- अब रोटी को रोल कर दें और इसी तरह से और भी रैप बना लें।



Click it and Unblock the Notifications