Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
टेस्टी पनीर नवरतन कोरमा
Veg
oi-Staff
पनीर की डिश काफी लोगों को पसंद होती है। अगर आपको भी पनीर की डिश पसंद है तो पनीर नवरतन कोरमा बनाना बिल्कुल भी ना भूलें। इस डिश में गाजर, बींस, आलू और गोभी आदि सब्जियां पड़ी होती हैं। इसके अलावा इसमें काजू का पेस्ट भी डाला जाता है जिससे यह स्वादिष्ट रेसिपी और भी टेस्टी लगती है। पनीर नवरतन कोरमा छोटे बच्चो से ले कर बड़े लोगों को भी बहुत भाती है। आइये देखते हैं इस पनीर नवरतन कोरमा को बनाने की विधि।
कितने- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- फूल गोभी- 1
- शिमला मिर्च- 1
- ताजी बींस- 8-10
- गाजर- 2
- हरी मटर- 1/2 कप
- आलू- 2
- कार्न- 1/2 कप
- पनीर- 250 ग्राम
- मशरूम- 10
- काजू- 1/2 कप
- प्याज पेस्ट- 2 चम्मच
- अदरक- 1 मध्यम आकार
- लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- दही- 1/2 कप
- काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
- दालचीनी - 1
- हरी इलायची- 4
- लौंग- 5
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- 2 चम्मच
- पानी- 3 1/2 कप
- ताजी क्रीम- 1 चम्मच
RECIPE: जायकेदार पनीर कोकोनट ग्रेवी
विधि-
- काजू को हल्के गरम पानी में 10 मिनट के लिये भिगो कर रख दें।
- फिर उसे मिक्सर में पीस कर पेस्ट बना लें।
- फिर सभी सब्जियो को 10 मिनट के लिये उबालें।
- एक बार हो जाने के बाद सब्जियों का गरम पानी छान कर उसमें ठंडा पानी डाल कर दुबारा छान कर रखें।
- पैन में तेल गरम करें, उसमें दालचीनी, लौंग और हरी इलायची डालें।
- हल्का सा फ्राई करने के बाद उसमें प्याज डालें।
- जब प्याज गुलाबी हो जाए तब उ समें अदरक, लहसुन पेस्ट, काली मिर्च पाउडर और दही डालें।
- इसे लगातार चलाती रहें।
- फिर काजू का पेस्ट डाल कर 3 मिनट पकाएं।
- अब इसमें उबली सब्जियां, मशरूम, नमक डाल कर पकाएं।
- इसमें आधा कप पानी डालें और चलाएं।
- आखिर में पनीर के पीस और गरम मसाला पाउउर डाल कर 5 मिनट हल्के आंच पर पकाएं।
- एक बार हो जाने के बाद आंचा को बंद कर दें और ताजी क्रीम से गार्निश कर के सर्व करें।
Comments
English summary
Tasty Paneer Navratan Korma Recipe
Story first published: Monday, March 3, 2014, 13:26 [IST]
Other articles published on Mar 3, 2014



Click it and Unblock the Notifications