Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
नाश्ते में बनाएं गेहूं के आटे का डोसा
Veg
oi-Staff
आपने सांभर और नारियल चटनी के साथ डोसा तो खाया ही होगा। अगर आपको डोसा अच्छा लगता है तो आप घर पर वीट डोसा यानी गेहूं के आटे से तैयार डोसा बना सकती हैं। यह काफी हेल्दी ब्रेकफास्ट है जो कि साउथ इंडिया में खाया जाता है। आज हम आपको स्टेप बाई स्टेप वीट डोसे की रेसिपी बनाना सिखाएंगे। इसे बनाना आसान है और यह झट से बन भी जाता है। आप इसे अपनी फेवरेट चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं। इसे डोसे को तमिल में गोधुमा डोसई भी बोलते हैं। READ: ओट्स और नारियल डोसा
कितने- 4 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- 1 कप गेहूं का आटा
- 1/2 कप चावल का आटा
- 1/4 खट्टा बटर मिल्क
- 1 हरी मिर्च, बारीक कटी
- 1/2 चम्मच राई
- 1/2 चम्मच जीरा
- 8-10 कडी पत्ते
- 1 चम्मच तेल
- 3 कप पानी
- 1½ चम्मच नमक
विधि-
- गेहूं और चावल का आटा मिक्स करें, ऊपर से खट्टा बटर मिल्क, हरी मिर्च और नमक डाल कर मिक्स करें।
- अब 3 कप पानी, थोडा थोडा कर के मिक्स करें। घोल को न ज्यादा पतला और ना ही ज्यादा गाढा बनाएं।
- अब बडे़ से पैन में 1 चम्मच तेल डालें। जब वह गरम हो जाए तब उसमें राई, जीरा और कडी पत्ती डालें। जब राई तड़कने लगे तब उसे डोसे वाले घोल में मिक्स करें और घोल को अच्छी तरह से चला लें।
- अब एक नॉन स्टिक डोसा तवा गरम करें, उस पर आधा चम्मच तेल डालें और जब वह गरम हो जाए तब उस पर डोसे का घोल डाल कर फैलाएं। डोसा 3-4 इंच की हाइट का होना चाहिये।
- डोसे को गोलाई में फैला कर पूरे तवे पर फैला दीजिये।
- फिर डोसे के किनारों पर तेल डालिये और इसे अच्छी तरह से पकने दीजिये।
- 2 मिनट के बाद इसे पलट दें।
- 1 मिनट के बाद आपका डोसा तैयार हो चुका होगा, इसे प्लेट में निकालिये और सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Wheat Flour Dosa Recipe
Story first published: Tuesday, December 23, 2014, 9:46 [IST]
Other articles published on Dec 23, 2014



Click it and Unblock the Notifications