Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
पोटैटो वेजिटेबल सैलेड
आजकल लोग भोजन कम और सलाद खाना ज्यादा पसंद करते हैं। सलाद कैलोरी में बहुत ही कम होता है जिसको खाने से हमें सारे पौष्टिक तत्व मिल जाते हैं। ऐसे कई लोग होते हैं जो डायटिंग करते वक्त प्लेन सलाद खाते हैं। आप इसमें उबली हुई सब्जियां मिला सकते हैं क्योंकि उबली हुई सब्जियों में काफी मात्रा में प्रोटीन और विटामिन मिले हुए होते हैं।

अगर आपको सलाद ट्राई करना है तो आलू का सलाद ट्राई कीजिये। यह हेल्दी भी होता है और पेट भरने वाला भी। यहां पर रेसीपी दी हुई है।
लोगों के लिये- 2-3
पकाने का समय- 40 मिनट
सामग्री-
आलू- 3-4
प्याज- 1
पत्ता गोभी- 100 ग्राम
खीरा- 1
गाजर- 1
ब्रॉकली- 4
टमाटर- 1
हरी मिर्च- 2
नींबू रस- 2 चम्मच
काली मिर्च- 1 चम्मच
काला नमक- स्वादअनुसार
चाट मसाला- ½ चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
हरी धनिया- बारीक कटी हुई
विधि-
आलू को अच्छे से उबाल लीजिये और ठंडा कर के छील लीजिये और चार भागो में बराबर काट लीजिये। एक कटोरे में आधे आलू, प्याज, पत्ता गोभी, खीरा, बॉक्ली, टमाटर और हरी मिर्च को एक चम्मच से मिला लीजिये। अब उसमें नमक, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नींबू रस और काला नमक मिलाइये। लीजिये आपका पोटैटो सैलेड बिल्कुल तैयार हो गया है अब इस पर कटी हुई हरी धनिया छिड़क कर परोसिये।



Click it and Unblock the Notifications