Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Fathers Day 2025 Wishes in Sanskrit: पितृ दिवस पर संस्कृत में दें शुभकामनाएं, भेजें ये श्लोक और कोट्स
Father's Day 2025 Wishes in Sanskrit : पिता जीवन का वह आधार हैं, जो निःशब्द रहकर भी हमारे हर सुख-दुख में सबसे बड़ा सहारा बनते हैं। उनके प्रेम और त्याग की गहराई को शब्दों में समेटना आसान नहीं, लेकिन फादर्स डे हमें अपनी भावनाएं व्यक्त करने का खास अवसर देता है। यह दिन उस मजबूत छाया को नमन करने का मौका है, जो हर मुश्किल से पहले हमारी ढाल बन जाती है।
इस विशेष दिन को और भी अर्थपूर्ण बनाने के लिए यदि शुभकामनाएं संस्कृत जैसी शुद्ध, आध्यात्मिक भाषा में दी जाएं, तो उसका भाव और भी गहरा हो जाता है। संस्कृत के सुंदर वाक्य न केवल हमारे भावों को सुंदरता से प्रकट करते हैं, बल्कि पितृभक्ति की भावना को भी दर्शाते हैं। यहां हम आपके लिए संस्कृत में कुछ चुनिंदा फादर्स डे शुभकामनाएं अर्थ सहित प्रस्तुत कर रहे हैं, जिन्हें आप प्रेमपूर्वक अपने पिताजी को समर्पित कर सकते हैं।
हम यहां कुछ संस्कृत में कोट्स लेकर आएं हैं जिनसे आप पितृ दिवस पर पिता को शुभकामनाएं दे सकते हैं-

पितृदिनस्य शुभेच्छा (Father's Day 2025 Quotes in Sanskrit )
1. यस्य चरणौ सेवते बालः, तस्य जीवनं सफलं भवति। शुभं पितृदिवसम्।
भावार्थ: जिस बच्चे को अपने पिता के चरणों की सेवा करने का सौभाग्य मिलता है, उसका जीवन सफल होता है।
2. सर्वदा संरक्षकः पिताऽस्तु ते, दिवसस्य अस्य शुभाशयाः मम हृदयात्।
भावार्थ: पिता सदा तुम्हारे रक्षक बनें रहें, मेरे दिल से इस दिन की शुभकामनाएं।
3. पितुः प्रेमम् अनन्तं, तेजश्च स्थैर्यम् अमूल्यम्। पित्रे प्रणामाः। शुभं पितृदिवसम्।
भावार्थ: पिता का प्रेम अनंत और उनका तेज व धैर्य अमूल्य है। उन्हें प्रणाम। फादर्स डे की शुभकामनाएं।
4. यः मार्गदर्शकः, स्नेहदायकः, सः एव पिताः। पितृदिवसे हार्दिक शुभेच्छाः।
भावार्थ: जो हमें मार्ग दिखाते हैं, प्रेम देते हैं, वही पिता हैं। फादर्स डे पर हार्दिक शुभकामनाएं।
5. पिता सन्तः दीपवत् प्रकाशयन्ति पथम्। तेषां कृते नमनं मम। पितृदिवसस्य शुभकामनाः।
भावार्थ: पिता दीपक के समान होते हैं जो रास्ता रोशन करते हैं। उन्हें मेरा नमन। फादर्स डे की शुभकामनाएं।
6. सत्यं धैर्यं च यः शिक्षयति, स एव पिताऽस्ति मम जीवनगुरुः। शुभं पितृदिवसम्।
भावार्थ: जो सत्य और धैर्य की शिक्षा देता है, वही मेरे जीवन का गुरु मेरा पिता है। फादर्स डे की बधाई।
7. अमूल्यं तव स्नेहम्, अनिर्वचनीयं तव त्यागः। पितरं प्रति कृतज्ञोऽहम्।
भावार्थ: आपका स्नेह अमूल्य है और आपका त्याग अवर्णनीय। हे पिताजी, मैं आपका कृतज्ञ हूं।
8. पितरं विना जीवनं अन्धकारम् इव। तेजस्वि पिता जीवनस्य आधारः।
भावार्थ: पिता के बिना जीवन अंधकारमय है। तेजस्वी पिता ही जीवन का आधार होते हैं।
9. पितुर्मूले स्थितं तेजः, येन संजीवते कुलम्। शुभाशयाः पितृदिवसस्य।
भावार्थ: पिता की जड़ों में वह तेज है, जिससे पूरा कुल जीवित रहता है। फादर्स डे की शुभकामनाएं।
10. नित्यं स्नेहमयः पिता, मम प्रेरणास्रोतः अस्ति। शतं वत्सरं जीवतु।
भावार्थ: भावार्थ: पिता सदा स्नेह से भरे होते हैं। वे मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। वे सौ वर्षों तक जिएं।

11. येन संगृहीतः अहम्, येन पालितः प्रतिपलम्। स पिताऽस्तु सदा नम्यः। पितृदिवसस्य शुभेच्छाः।
भावार्थ: जिसने मुझे पाला-पोसा, हर पल मेरी रक्षा की, वो पिता सदा वंदनीय हैं। फादर्स डे की शुभकामनाएं।
12. पितरं दृष्ट्वा एव देवतां पश्येम। सर्वेभ्यः पितृदिवसस्य शुभाशयाः।
भावार्थ: पिता को देखकर ही हमें देवता का स्वरूप दिखाई देता है। सभी को फादर्स डे की शुभकामनाएं।
13. नात्यन्तं सरलं कुर्यात् नात्यन्तं चाकुटिलं च।
पितरं सत्यवाचं च सदा सेवेत पण्डितः॥
भावार्थ: यह श्लोक पितृभक्ति और संयमित व्यवहार को दर्शाता है। एक ज्ञानी व्यक्ति अपने व्यवहार में न तो अधिक सरल और न ही अधिक कपटी। उसे हमेशा अपने सच बोलने वाले पिता की सेवा करनी चाहिए।
14. यस्य प्रसादात् किमपि न लाभ्यम्,
यस्य क्रोधात् किमपि न हान्यम्।
स एव देवो जगताति पूज्यः,
स पिता धर्मपथप्रदर्शकः॥
भावार्थ: इसमें यह बताया गया है की जिसके प्रसाद से सब कुछ मिल सकता है और जिसके क्रोध से सब कुछ छिन सकता है - वह पिता इस जगत में सब पूज्य है, जो हमे धर्म का मार्ग दिखते है।
15. दारुणे च पिता पुत्रे नैव दारुणतां व्रजेत्।
पुत्रार्थे पदःकष्टाः पितरः प्राप्नुवन्ति हि॥
भावार्थ: पुत्र क्रूर स्वभाव का हो जाए तो भी पिता उसके प्रति निष्ठुर नहीं हो सकता क्योंकि पुत्रों के लिए पिताओं को कितनी ही कष्टदायिनी विपत्तियां झेलनी पड़ती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
