Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
पार्टनर ने आपके दिल को पहुंचाई है ठेस तो ऐसे करवाएं उसे अहसास
कई बार हम अनजाने में किसी का दिल दुखा देते हैं और हमें इस बात का अहसास तक नहीं होता है। खासतौर से, कपल्स के बीच यह स्थिति कई बार उत्पन्न हो जाती है। लड़के अपनी पार्टनर को लेकर सबके सामने मजाक करते हैं या फिर उन्हें कुछ ऐसी बात कह देते हैं, जिससे लड़की को काफी तकलीफ होती है। लड़के इसे कहकर भूल जाते हैं, जबकि सामने वाले व्यक्ति का दिल काफी दुखता है। अगर व्यक्ति को अपनी गलती का अहसास ना करवाया जाए तो वह ऐसी हरकत बार-बार करने लग जाता है। इसलिए, उसे इस बात का अहसास करवाना बेहद जरूरी है।
हालांकि, इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप उससे अलग हो जाएं। बस जरूरत है कि वह इस बात को समझे कि उसके द्वारा कही गई बातें या किया गया काम उसके पार्टनर को काफी तकलीफ पहुंचाता है। इसलिए, उसे ऐसा नहीं करना चाहिए। पार्टनर को उसकी गलती का अहसास करवाने के लिए आप कुछ आसान टिप्स को अपना सकती हैं-

अपनी फीलिंग करें जाहिर
अमूमन व्यक्ति को दिल दुखाने के बाद बुरा इसलिए नहीं लगता है, क्योंकि वह सामने वाले व्यक्ति की फीलिंग को समझ ही नहीं पाता है। ऐसे में उसे अपनी गलती का अहसास ही नहीं होता है। आपके पार्टनर को आपको ठेस पहुंचाने का दुख हो, इसके लिए जरूरी है कि वे इस बात को समझें। अधिकतर महिलाएं दुखी होने के बाद चुप हो जाती हैं। पार्टनर को अपनी फीलिंग के बारे में नहीं बताती हैं, जिसके कारण कभी भी स्थिति में परिवर्तन नहीं होता है। इसलिए पार्टनर को उसकी गलती का अहसास करवाने के लिए जरूरी है कि आप उन्हें बताएं कि उन्होंने आपको कैसा महसूस कराया।
सीधे करें सामना
किसी भी रिश्ते में संचार की कमी ही उनके बीच की दूरी का कारण बनती है। इसलिए, अगर आप पार्टनर को उनकी गलतियों का अहसास करवाना चाहती हैं तो बात को हंसकर टालने की जगह सीधे उनका सामना करें। यहां सामना करने का अर्थ यह नहीं है कि आप उनसे झगड़ा करने लग जाएं, बल्कि जब भी वह आपसे बदतमीजी करते हैं तो आपको उन्हें तभी टोकना है। साथ ही, उन्हें यह भी समझाने का प्रयास करें कि अगर आपकी जगह वह होते तो उन्हें कैसा लगता। जब व्यक्ति खुद को सामने वाले के स्थान पर रखकर सोचता है तो यकीनन उसे अपनी गलती का अहसास होता है।
ना खेलने दें विक्टिम कार्ड
बहुत से लोगों की यह आदत होती है कि वे ना केवल अपने पार्टनर का दिल बार-बार दुखाते हैं, बल्कि उनके साथ विक्टिम कार्ड भी खेलते हैं। ऐसे लोगों की यह चाल होती है कि वे अपने पीड़ितों पर दोष मढ़ने की कोशिश करते हैं। हो सकता है कि आपका पार्टनर भी ऐसा ही करता हो। लेकिन ऐसे में आप पक्ष रखें और यह स्पष्ट करें कि वह इस तरह का व्यवहार करके बच नहीं सकते हैं। उन्हें जिम्मेदारी से बचने न दें और ऐसा प्रतीत न होने दें कि गलती आपकी ही है।
सेट करें बाउंड्री
अगर किसी ने आपको चोट पहुंचाई है तो ऐसा इसलिए भी हो सकता है, क्योंकि कहीं ना कहीं आपने सामने वाले व्यक्ति को ऐसा करने की इजाजत दी है। इसलिए, स्वयं और अपने रिश्ते की भलाई के लिए यह बेहद जरूरी है कि आप कुछ बाउंड्री तय करें। इससे व्यक्ति को अपने व्यवहार को संतुलित रखने में मदद मिलती है। साथ ही, व्यक्ति बेवजह अपने पार्टनर का दिल नहीं दुखाता है।



Click it and Unblock the Notifications
