Latest Updates
-
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
कॉपर-टी लगवाने के बाद सेक्स लाइफ पर पड़ता है कोई असर?
कॉपर टी (copper T) को गर्भनिरोधक का सबसे बेहतर उपाय माना जाता है, अगर आपने अगर गर्भनिरोधक के तौर पर अपने यूटरस में कॉपर-टी लगवाया है तो आपको अनचाही प्रेग्नेंसी की चिंता छोड़ देनी चाहिए।
लेकिन कॉपर-टी लगवाने के बाद कई कपल के दिमाग में ये सवाल जरुर आता है कि इसका सेक्स लाइफ पर कैसे असर डालता है? इस आर्टिकल में आपको बता रहे हैं कॉपर टी या आईयूडी (IUD) के साथ सेक्स कैसे किया जा सकता है।

चुभ सकता है तार
सेक्स के दौरान पेनिट्रेशन के समय कॉपर टी में लगाया गया तार आपके पार्टनर को चुभ सकता है। दरअसल डॉक्टर को यह तार सीधे-सीधे काटना चाहिए। अगर वो ऐसा नहीं करते, तो आपके पार्टनर की पेनिस को बहुत अधिक तकलीफ हो सकती है। हालांकि ऐसी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना काफी कम है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें।

खून निकल सकता है
कुछ महिलाएं जिन्हें हार्मोनल आईयूडी लगाया जाता है उन्हें सेक्स के दौरान खून बहने की समस्या हो सकती है। दरअसल हार्मोनल आईयूडी (endometrial lining) को पतला बना देते हैं। यह हर महीने पीरियड्स के साथ थोड़ा और खुल जाते हैं। कई बार सेक्स के दौरान भी यह खुल सकते हैं जिसके चलते आपको खून निकलता हुआ महसूस होगा। लेकिन, सेक्स के दौरान खून निकलने के सही कारण का पता लगाने के लिए आपको हमेशा अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

आपकी सेक्स ड्राइव पर असर नहीं होगा
हार्मोनल आईयूडी और नॉन- हार्मोनल आईयूडी (non-hormonal) लगवाने से आपकी सेक्स ड्राइव पर कोई प्रभाव नहीं होता। जबकि, हार्मोनल आईयूडी, की वजह से पीरियड्स के समय उठने वाले क्रैम्प्स की समस्या कम हो जाती है। तो अगर आपको पीरियड्स के दौरान सेक्स करना पसंद है, तो आपको अब बेहतर महसूस होगा।

अनचाहे गर्भ की चिंता नहीं
इसी तरह आईयूडी लगवाने के बाद अनप्लान्ड प्रेगनेंसी का खतरा नहीं होता, तो आप सेक्सुअल प्लेज़र के लिए कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। जब आपको गोली लेने या कंडोम पहनने की चिंता नहीं करनी पड़ती, तो आपके लिए सेक्स अधिक सहज होगा।

आईयूडी अपनी जगह पर ही रहेगा
अगर आईयूडी को यूटरस में सही जगह पर लगाया गया है तो आप हर तरीके की सेक्स पोजिशन ट्राई कर सकती हैं। इसलिए झिझक छोड़िए और जो भी पसंद हो वह ट्राई कीजिए, आईयूडी अपनी जगह से हिलेगा नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
