Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
परिवार के प्रति इन जिम्मेदारियों को पूरा करें
इस दुनिया में ऐसी कोई भी चीज़ नही है जो परिवार के साथ की बराबरी कर सके। घर से दूर रह कर भी परिवार हमेशा साथ रहता है। कभी-कभी दोस्त भी परिवार बन जाते हैं लेकिन सबसे पहले वो इंसान आता है जिसने आपको जन्म दिया होता है। वो परिवार ही होता है जो हर मुश्किल में हमारा साथ निभाता है।
हम चाहे कितना भी गलत क्यों ना कर लें लेकिन परिवार आपका साथ कभी नहीं छोड़ता है। चाहे आप कितने भी गुनाह कर लें या कितने भी गलत क्यों ना हों या आप कितने भी अकेले हो गए हों आप हमेशा अपने परिवार पर भरोसा कर सकते हैं।

लेकिन क्या आपको नहीं लगता कि आपको भी अपने परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को निभाना चाहिए और परिवार ने आपको जो कुछ दिया है उसे वापिस करना चाहिए। आपका परिवार आपसे कहेगा नहीं लेकिन उसका हिस्सा होने के नाते ये आपका फर्ज बनता है कि आप भी उनकी हर जरूरत का ध्यान रखें।
तो चलिए जानते हैं कि परिवार के मामले में आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए :
बात करना
परिवार के लिए सबसे जरूरी और पहली चीज़ यही है कि आप अपने परिवार के लोगों से बात करें। बात करके हर मसले को सुलझाया जा सकता है और ऐसी कोई भी चीज़ नहीं है तो इससे सुलझ ना सकती है। जब परिवार के सभी सदस्य एक-दूसरे से बात करते हैं तो वो घर परिवार बनता है। मॉडर्न जमाने में हम अपनी-अपनी जिंदगी में बहुत ज्यादा बिजी हो गए हैं और मुश्किल से ही अपनों से बात करने का समय मिल पाता है इसलिए अपने परिवार के लिए वक्त निकालने की कोशिश करें।
जिम्मेदारी लें
जैसे-जैसे आप बढ़ते हैं परिवार की उम्मीदें भी बढ़ने लगती हैं। परिवार के लोग चाहते हैं कि आप भी उनकी जिम्मेदारियों को बांटने की कोशिश करें। इसका मतलब ये नहीं है कि आप घर के काम करना शुरु कर दें बल्कि अपने भाई-बहन को पढ़ाकर, काम में मां-बाप की मदद करके या कुछ घरेलू काम करके आप परिवार की जिम्मेदारियां उठा सकते हैं।
निराश ना करें
माता-पिता आपको पालन-पोषण करते हैं और आपको जीवन के मूल्य सिखाते हैं। वो आपसे उम्मीद करते हैं कि आप एक बेहतर इंसान बनें। उनकी इस उम्मीद को अपने गलत कामों, बुरी आदतों से खराब ना करें और ना ही अपनी गलत हरकतों से उनका नाम खराब करें या उनका पैसा बर्बाद करें। गलत लोगों से दूर रहें और किसी से भी अपने परिवार की बुराई ना करें। गलत रास्ता चुनकर उनकी उम्मीद को ना तोड़ें। जैसा वो चाहते हैं वैसा बनने की कोशिश करें।
ज्यादा दें
परिवार ही नहीं बल्कि एक बेहतर इंसान बनने के लिए भी आपको ये आदत अपनानी चाहिए। दूसरों से उम्मीद करने की बजाय खुद देना सीखें। परिवार का मतलब है एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ निभाना ना कि बस कुछ ना कुछ मांगते रहना।
आज भले ही वो आपके पास हों लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि कल भी रहेंगें जबकि टेक्नोलॉजी का साथ आपको कल भी मिलेगा।
आजकल की युवा पीढ़ी को ये बात समझनी चाहिए कि जिस तकनीक के पीछे वो भाग रहे हैं वो उनके परिवार से ज्यादा जरूरी नहीं है। रिश्तों के मामले में हम थोड़े से लापरवाह हो जाते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि आज जो चेहरे आपको दिख रहे हैं वो कल भी आपके पास रहें। मोबाइन फोन, लैपटॉप या आईपैड में उलझे रहने की बजाय अपने दादा-दादी, भाई-बहन, मां-बाप और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ समय बिताएं। कुछ चीज़ों को समझने के लिए जिंदगी बहुत छोटी है और परिवार जिंदगी में सबसे ज्यादा मायने रखता है।
अपनी जिंदगी में किसी खास के बारे में जरूर बताएं
आपको ये थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन बेहतर होगा कि आप जिसे डेट कर रहे हैं या आपका कोई नया दोस्त बना है तो अपने परिवार को उसके बारे में बताएं। परिवार में बताकर जाएं कि आप कब, कहां और किसके साथ जा रहे हैं। परिवार को इस सबकी जानकारी हो तो बेहतर रहता है। पता नहीं कब क्या हो जाए।
जिंदगी में अचानक से कभी भी कुछ भी हो सकता है। आप नहीं जानते कि कब क्या हो जाए। अगर मुश्किल है तो उसे हल करने का रास्ता भी होगा। इसलिए बेकार की चीज़ों पर अपना पैसा और समय बर्बाद करने की जगह अपने परिवार पर ध्यान दें।



Click it and Unblock the Notifications
