Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
IAS Tina Dabi : कलेक्टर टीना डाबी ने पत्र लिखकर मांगी मैटरनिटी लीव, जानें क्या है मातृत्व अवकाश
IAS Tina Dabi- IAS अधिकारी और जैसलमेर की डीएम टीना डाबी जल्द मां बनने वाली हैं। उनके घर में कुछ ही वक्त के बाद एक छोटे से बेबी की किलकारी गूंजने वाली है। टीना डाबी ने सरकार को लैटर लिख कर अपने लिए मैटरनिटी लीव मांगी है। IAS अधिकारी टीना डाबी और आईएएस अधिकारी प्रदीप गावंडे ने साल 22 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। टीना डाबी की ये दूसरी शादी है।

गर्भवति होने के बाद भी टीना डाबी अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभा रही हैं। अपने दौरे के दौरान उनको एक बुजुर्ग महिला ने बेटा होने का आशीर्वाद दिया है। जब महिला को पता चला कि टीना डाबी गर्भवति हैं। जिसके बाद टीना डाबी ने उनसे मुस्कुरा कर कही कि अगर बेटी भी हो जाए तो और अच्छा है। टीना डाबी ने वहां मौजूद महिलाओं को ये समझाने की कोशिश की कि लड़का और लड़की में कोई भेद नहीं होता है।
टीना डाबी गर्भवती हैं और अब उन्होंने सरकार को मैटरनिटी लीव के लिए पत्र लिखा है। आइये जानते हैं कि मातृत्व अवकाश क्या है ? इसमें कितने दिनों की छुट्टी मिलती हैं और किन महिलाओं को मैटरनिटी लीव मिल सकती है-
प्रेंगनेट होने दौरान महिलाओं को मैटरनिटी लीव दी जाती है, जो बच्चे के जन्म से लेकर उसके 6 महीने के होने तक देखभाल के लिए महिलाओं को मातृत्व अवकाश दिया जाता है।

मातृत्व अवकाश किन महिलाओं को मिलता है ?
मैटरनिटी लीव उन सभी गर्भवती महिलाओं को मिलता है जो वर्किग महिलाएं होती हैं। जिसने 3 महीने से कम उम्र के बच्चे को गोद लिया हो या फिर वो गर्भवति हो तो उसे 6 महीने का अवकाश दिया जाता है।
मातृत्व अवकाश के दौरान वेतन ?
मैटरनिटी लीव के दौरान महिला को उसकी कंपनी के द्वारा पूरी सैलरी की भुगतान किया जाता है। मातृत्व अवकाश जब से शुरू होता है और जिस दिन खत्म होता है उस दिन तक महिला को सैलरी मिलती है।
प्रेगनेंट महिला को मिलती है सिक लीव भी
प्रेगनेंट महिला एक महीने की सिक लीव भी ले सकती है। इसका हक उसे कानून ने दिया हुआ है। अगर महिला गर्भावस्था की वजह से बीमार है तो वो एक महीने की सिक लीव ले सकती है। इस दौरान उसे पूरा वेतन मिलता है।

मातृत्व लाभ संशोधन अधिनियम 2017
मातृत्व लाभ संशोधन अधिनियम 2017 के अंतर्गत इस अवकाश का लाभ वो ही महिलाएं उठा सकती है जिसने कर्मचारी के रूप में अपनी कंपनी में पिछले एक साल में कम से कम 80 दिन तक काम किया हो। मातृत्व लाभ (संशोधन) अधिनियम, 2017 के अनुसार, प्रेगनेंट महिला 26 हफ्ते की मैटरनिटी लीव पा सकती है।
Image Courtesy- instagram.com/dabi_tina



Click it and Unblock the Notifications
