Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रिवेंज चीटिंग कहीं आपको ही ना पहुंचा दे नुकसान
'ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी' यह किसी फिल्मी गानें की महज चंद लाइनें नहीं हैं, बल्कि किसी से प्यार करने वाले लोग अक्सर इस जुमले को मानना ही सबसे सही समझते हैं। दरसअल, प्यार में जब किसी व्यक्ति को धोखा मिलता है, तो वह खुद को ठगा हुआ महसूस करता है। ऐसे में उनके मन में बस यही इच्छा होती है कि इस समय जो वह महसूस कर रहा है, वैसा ही कुछ उसका पार्टनर भी फील करे। इतना ही नहीं, वे उनके मन में जलन पैदा करके उसे दोबारा पाना भी चाहते हैं। हालांकि, इस चक्कर में वह क्या करने लगते हैं, इसका उन्हें खुद भी पता नहीं चलता। यही कारण है कि इन दिनों लोग प्यार में धोखा खाने के बाद रिवेंज चीटिंग करने से भी पीछे नहीं हटते हैं।
हालांकि, रिवेंज चीटिंग किसी भी लिहाज से सही नहीं मानी जाती है। इस तरह आप कई बार खुद अपने रिश्तों को बहुत अधिक उलझा लेते हैं और फिर स्थिति बद से बदतर हो जाती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको रिवेंज चीटिंग के बारे में विस्तारपूर्वक बता रहे हैं-

रिवेंज चीटिंग क्या है?
रिवेंज चीटिंग के नुकसान के बारे में जानने से पहले आपको यह भी जानना चाहिए कि रिवेंज चीटिंग वास्तव में क्या है। दरअसल, जब एक व्यक्ति को अपने रिलेशन में धोखा मिलता है तो वह एक कड़वे दर्द की तरह लगता है। ऐसे में व्यक्ति उसकी दवा की तलाश करता है और यही पर रिवेंज चीटिंग करने लगता है। वह अपने पार्टनर के साथ भी ठीक वैसा ही करने की चाहत रखता है, जैसा कि उसके साथ हुआ है। ऐसे में वह अपने पार्टनर को धोखा देना शुरू कर देता है। इससे कहीं ना कहीं उसे मानसिक तौर पर एक खुशी का अहसास होता है।
रिवेंज चीटिंग का मनोविज्ञान क्या है?
दरअसल, बेवफाई किसी भी व्यक्ति को घोर अपमान और दिल टूटने की स्थिति में डाल सकती है। उन्हें ऐसा लगता है कि उन्होंने जिस साथी को चुना, उसी ने उन्हें धोखा दिया। इससे व्यक्ति को अपने रिश्ते में हार महसूस हाती है। यही चोट, विश्वासघात, शर्मिंदगी और हार की भावना एक गुस्से में बदल जाती है। जिसके कारण व्यक्ति उस गुबार या कड़वाहट को बाहर निकालने के लिए किसी अन्य व्यक्ति के साथ रिश्ता बनाने से नहीं चूकता है। कभी-कभी रिवेंज चीटिंग उस हार को जीत में बदलने और अपने एक्स को वापिस पाने के लिए भी की जाती है।
रिवेंज चीटिंग क्यों नुकसानदायक है?
कई बार लोगों को अपने दर्द से उबरने के लिए रिवेंज चीटिंग करना सही लगता है, जबकि वास्तव में इसके कई नुकसान हैं-
• सबसे पहले तो जब आप किसी नए व्यक्ति के साथ रिश्ते में बंधते हैं तो आप वास्तव में उससे प्यार नहीं करते हैं। बस बदला लेने की भावना आपके मन में होती है। तो ऐसे में आपको कभी भी उस व्यक्ति के साथ खुशी का अहसास नहीं होता है।
• आपने रिवेंज चीटिंग अपने एक्स पार्टनर को जलाने के लिए की है, जिसका सीधा सा अर्थ है कि आप अभी भी अपने पुराने रिश्ते में उलझे हैं। ऐसे में आपके हिस्से सिर्फ दुख और आंसू ही आते हैं। बेहतर होता है कि आपने सामने वाले व्यक्ति को माफ करके अपनी जिन्दगी में आगे बढ़ जाएं।
• भले ही आप रिवेंज चीटिंग कर रहे हैं लेकिन हो सकता है कि आप जिस व्यक्ति के साथ रिलेशन में है, वह आपको लेकर सीरियस हो। ऐसे में कुछ वक्त बाद वह व्यक्ति भी ठीक वैसा ही महसूस करता है, जैसा कि आप इस समय कर रहे हैं।
• अधिकतर लोग रिवेंज चीटिंग इसलिए भी करते हैं, ताकि वे अपने एक्स के मन में जलन की भावना पैदा कर सकें और फिर व लौटकर उनके पास वापिस आ जाए। हालांकि, अमूमन ऐसा होता नहीं है। अगर आपका एक्स वापिस आता भी है तो भी आपके बीच वह रिश्ता नहीं बन पाता है, क्योंकि आपके बीच विश्वास की बहुत अधिक कमी होती है।



Click it and Unblock the Notifications
