Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
Kanyadan:विवाह में ‘कन्यादान’ पिता के लिए सबसे भावनात्मक क्षण, जानें इसका हिंदू धर्म में महत्व
बेटी की शादी एक पिता के लिए सबसे अहम चरणों में से एक है, जब वो अपने दिल का टुकड़ा किसी और हाथों में थमा देता है। शादी चाहे किसी भी धर्म के अनुसार हो, उसमें जिसे सबसे ज्यादा तकलीफ होती है वो एक पिता को होती है, जो अपनी बेटी का हाथ धूम-धाम से किसी और देता है। पारंपरिक हिंदू विवाह में शादी समारोह में कई तरह के अनुष्ठान और रीति-रिवाज देखने को मिलते हैं। सभी रस्मों का गहरा भावनात्मक महत्व होता है, उनमें से सबसे महत्वपूर्ण "कन्यादान" है।
कन्यादान दो शब्दों कन्या और दान को मिलाकर बना बना है। मतलब बेटी को दान के रूप में खुद से दूर करना है। इसका शाब्दिक अर्थ है अपनी बेटी को एक नए परिवार को देना।

कन्यादान समारोह की उत्पत्ति
कन्यादान परंपरा भारत में सदियों से निभाई जा रही है। लेकिन वेदों में पारंपरिक विवाह में कन्यादान समारोह का उल्लेख नहीं मिलता है। वैदिक काल में जब विवाह की बात आती है तो स्त्री की सहमति बहुत महत्वपूर्ण होती है। हालांकि, पिता द्वारा अपनी बेटी को दूल्हे को भेंट करने की अवधारणा अनसुनी थी। लेकिन मनु स्मृति ग्रंथों को जन्म के बाद नए ग्रंथों के आने के साथ, कन्यादान की अवधारणा चलन में आई।
मनु स्मृति के अनुसार कन्यादान एक पारिवार के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। इसे "सबसे बड़ा दान" माना जाता है।

कन्यादान समारोह का भावनात्मक महत्व
कन्यादान एक भावनात्मक अनुष्ठान है जो पिता और उसकी बेटी के रिश्ते को दिखाता है। क्योंकि पिता के लिए उसकी बेटी सबसे कीमती धन होती है, जिसे वो बहुत ही लाड़ और प्यार से पालता है। पिता को इस बात का अहसास होता है कि उनको एक दिन उसका कन्यादान करना है।
एक पिता के लिए कन्यादान एक अनिवार्य अनुष्ठान और बलिदान है, जो वो अपनी बेटी की नई जिंदगी और आने वाले समय में आपार खुशियों के लिए करता है।

कन्यादान को हिंदू धर्म में कहते हैं 'महादान'
धार्मिक तत्व के कारण कन्यादान का हिंदू शादियों में बहुत महत्व है। एक पारंपरिक हिंदू शादी में सात वचनों के साथ लगने वाले फेरों के बाद जब दुल्हन का पिता दूल्हे पर अपना हाथ रखता है। दूल्हे के हाथ में बेटी का हाथ देना दामाद को बेटी की जिम्मेदारी सौंपने का प्रतीक होता है।

कन्यादान समारोह का धार्मिक महत्व
कन्यादान शादी की सबसे अहम रस्म और प्रतिष्ठान होता है। मान्यता के अनुसार, दूल्हे को भगवान विष्णु का प्रतिरूप कहा जाता है। इसलिए, कन्यादान के साथ, माता-पिता भगवान के प्रतिनिधित्व के तौर पर दूल्हे को अपनी बेटी उपहार देते हैं।
कन्यादान के बिना शादी अधूरी
विवाह में कन्यादान के बिना शादी अधूरी मानी जाती है। कन्यादान एक बेटी को पत्नी बनने और शादी के बाद नए परिवार को गले लगाने को स्वीकारता है।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications