Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गलत लड़की को डेट करने के 10 लक्षण
हर रिश्ता, लाइफटाइम कमीटमेंट के साथ शुरू होता है और जब बात आपकी लाइफ के पार्टनर की हो, तो यह मामला और भी गंभीर होता है। जिस इंसान से आप प्यार करें, उसे चुने, वो ऐसा होना चाहिये जो आपके हिसाब से बिल्कुल सही हो, आपकी पसंद के अनुसार, आपके स्टेटस के हिसाब से आदि। पर कई बार जब आप किसी से इम्प्रेस होते है तो वह कुछ और होता है और प्रपोजल के बाद उसकी सोच और तरीका कुछ और हो जाता है। आप समझ ही नहीं पाते है कि वह लड़की आपके ठीक है या नहीं।
CLICK HERE: बिना लफ्ज़ों के कैसे कहें 'I Love You'
लड़की की सही या गलत होना, आपकी समझ पर निर्भर करता है कि आप उन्हे कितना जान पाएं। कई लोग पहले रिश्ते को लेकर कुछ सोचते नहीं और बाद में पश्चताते है, ऐसा न करें। समय रहते जान लें कि आप जिन्हे दिल से चाहते है क्या वो वाकई में आपकी लाइफपार्टनर बनने के लायक हैं भी या नहीं। डेट करने वाली लड़की की निम्म बातों पर ध्यान दें, ताकि आप समझ जाएं कि कहीं आप जिसे डेट कर रहे है वो गलत लड़की तो नहीं :

1) बहुत ज्यादा अधिकार जताती हो :
अगर कोई आपकी गर्लफ्रैंड या आप जिन्हे डेट कर रहे है, वह आप पर बहुत ज्यादा अधिकार जताती हैं, आप कुछ भी करें तो आपको उन्हे जबाव देना पड़ता है, ये गलत है। जो लड़की आपको पर्सनल स्पेस नहीं दे सकती है, वह आपको लाइफ में कभी भी कुछ नहीं करने देगी और हमेशा खुद के पास आपको चाहेगी।

2) आपमें कमियां देखे :
कोई लड़की अगर बहुत ज्यादा कमियां निकालती है और हर समय आपके पीछे उन्ही बातों को लेकर पड़ी रहती है, तो समझ जाएं कि अभी वक्त है, यह लड़की आपके लिए बिल्कुल ठीक नहीं है। ऐसी लड़कियां आपके पास्ट को कुरेदती हैं और आपको हमेशा लेक्चर देती रहती है।

3) आपके परिवार में रूचि न हों :
जिस लड़की को आप डेट कर रहे है, उसके साथ लाइफ बिताने के बारे में सोच रहे है, अगर उसे आपके परिवार में कोई रूचि न हो, तो वह ठीक नहीं है। वह आपके मां - बाप के बारे में बात करना पसंद नहीं करती, उन्हे आपकी फैमिली ईश्यू में मज़ा नहीं आता है, तो आपका उनके साथ होना ही गलत है।

4) बिल आप ही दें :
आप पार्टनर है, शादी से पहले आप दोनों अगर डेट कर रहे हैं तो सारे बिल आप दोनों शेयर करें। सिर्फ आपका खर्च करवाना उनकी आदत हो, तो ऐसी लड़की को भूल से अपनी गर्लफ्रैंड या पार्टनर न बनाएं।

5) गंभीर बातों पर बात न करना चाहें :
अगर आप अपनी पार्टनर के साथ कुछ मेजर ईश्यू को शेयर करना चाहते है और वह बात को पलट देती हैं, या सिर्फ अपनी ही बात करती हैं तो गलत होगा। जिस लड़की को सिर्फ अपनी स्टनिंग ड्रेस, लिपस्टिक और नेलपॉलिश के बारे में सुनना पसंद हो, तो वह कभी भी आपकी लाइफ पार्टनर बनने के लायक नहीं हो सकती है।

6) प्रभुत्व जमाएं :
ऐसा मत करो, वैसा मत करो, तुम मेरे साथ रहो, मुझे लेकर चलो.... ऐसा बातें करने वाली लड़कियां जी का जंजाल होती हैं। इनसे बचकर रहना चाहिये। इन्हे सिर्फ अपनी बात मनवाने की आदत होती है और ये लड़कों को नचा देती हैं, भूल से भी आगे से इन्हे डेट न करें।

7) पिछले कई ब्यॉवफ्रैंड :
आप जिसे डेट कर रहे हों और उसके पहले भी कई ब्यॉवफ्रैंड रह चुके हों, तो चांसेस ज्यादा है कि आप उनकी लिस्ट में अगला नम्बर हो। अगर वो आपको लेकर सीरियस नहीं है तो ऐसी लड़की को डेट करने से कोई फायदा नहीं।

8) आप, अपने हिसाब से न रह पाएं :
कई बार ऐसा लड़कियां पल्ले पड़ जाती हैं जो आपकी जिंदगी को तबाह कर देती है, वह आप पर इतना ज्यादा अधिकार दिखाती हैं कि ये न करो, वो न करो, ये शर्ट पहनो आदि। कई बार आप अपने हिसाब से जीने को तरस जाते है। अगर आपकी गर्लफ्रैंड भी कुछ ऐसी ही हैं तो सावधान हो जांएं।

9) अपने दोस्तों के साथ ज्यादा सहज हों :
अगर आपकी लवर अपने फ्रैंड्स के साथ ज्यादा खुश रहती हैं और उन्हे आपके साथ टाइम बिताना पसंद न हो, तो समय आ चुका है कि आप उनके साथ टाइम बिताना पसंद न करें और उन्हे आउट कर दें। ऐसी लड़कियां सिर्फ टैग के लिए ब्यॉवफ्रैंड बनाती हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं।

10) अपनी गल्तियां न सुनें
: रिलेशन में आने के बाद, आप दोनों ही एक - दूसरे के करीब आते है और जो अच्छा नहीं लगता है उसे बोलते ही हैं। अगर उस लड़की को सिर्फ अपनी तारीफ सुनना ही पसंद है और वह अपने बारे में कोई भी सच सुनना नहीं चाहती हैं तो आपको सजग होने की जरूरत है। इसका मतलब है कि आप गलत लड़की को डेट कर रहे है।



Click it and Unblock the Notifications
