पुरूषों को आकर्षित करने के दौरान महिलाएं करती हैं ये 7 गल्तियां

By Super

अगर आपको इस आर्टिकल की हेडलाइन पढ़कर अजीब सा लग रहा है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। ऐसा नहीं है कि पुरूष ही महिलाओं को लुभाने और आकर्षित करने प्रयास करते है बल्कि महिलाएं, पुरूषों से कहीं ज्‍यादा लुभाने का प्रयास करती हैं। लेकिन महिलाएं सर्तक नहीं होती है और अपने लड़कपन व्‍यवहार के कारण कई गल्तियां कर बैठती हैं। इस वजह से कई बार जो पुरूष उन्‍हे पसंद करते है, वह भी दूर भाग जाते हैं। यहां 7 तरीके की ऐसी गल्तियों के बारे में बताया जा रहा है जो फीमेल अक्‍सर, मेल को आकर्षित करने के दौरान करती हैं:

पुरूषों को आकर्षित करने के दौरान महिलाएं करती हैं ये 7 गल्तियां

1. बहुत ज्‍यादा मेकअप करना
महिलाएं सबसे बड़ी गलती मेकअप को लेकर करती हैं। जब उन्‍हे लगता है कि किसी को इम्‍प्रेस करना है तो वह ज्‍यादा हैवी मेकअप कर लेती हैं। ध्‍यान रखें, अगर आप किसी पुरूष को इम्‍प्रेस करना चाहती है तो लाइट मेकअप करें। अपनी नेचुरल ब्‍यूटी को ज्‍यादा फोकस करें। त्‍वचा की चमक पर ध्‍यान दें और चेहरे को प्‍यारा बनाएं।



2. डेट पर देर से जाना

सभी फीमेल को लगता है कि डेट पर पुरूष या लड़के को इंतजार करवाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आप डेट पर सही समय पर पहुंचती हैं तो आपका इम्‍प्रेशन ज्‍यादा अच्‍छा पड़ेगा। इससे पुरूष को समझ में आएगा कि आप कितनी पाबंद है और वह आपको कभी भी इंतजार करवाने की जुर्रत नहीं करेगें।

3. भूखा रहना
कई फीमेल, पुरूषों के साथ रहने पर भूखी बनी रहती है जो सही नहीं है। ऐसा करने से दूसरा भी भूखा रहता है और आप कमजोर भी हो जाती हैं। अगर आपको लगता है कि ऐसा करने से आपका ड्रीम ब्‍यॉव खुश हो जाएगा तो आप गलत हैं, क्‍योंकि एक लेवल के बाद लड़कों को लड़की के फीगर से ज्‍यादा उसकी सोच और बातें इम्‍प्रेस करती हैं।

4. ज्‍यादा छोटे कपड़े पहनना
ज्‍यादा छोटे कपड़े पहनने से आप सिर्फ उन्‍ही लोगों को इम्‍प्रेस कर सकती हैं जिन्‍हे शरीर की भूख हों। अगर कोई आपसे वाकई में प्‍यार करेगा तो उसे आपकी ड्रेस से कोई लेना देना नहीं होगा। किसी को आकर्षित करने के लिए छोट़े कपड़े पहनना बेवकूफी है।

5. किसी की नकल करना
पुरूष या लड़के कभी भी उस लड़की को पसंद नहीं करते है जो बनावटी हो और किसी की कॉपी करती हो। आप जैसी हैं, वैसी ही रहें। खुद को न बदलें और न ही किसी की कॉपी करें। अपना अंदाज और बोलने का ढंग अपने जैसा ही रखें।

6. समय न निकल जाएं के चक्‍कर में कुछ भी पाने की चाहत
कई लड़कियों को लगता है कि उन्‍हे हर हाल में 30 तक शादी और 35 तक दो बच्‍चे पैदा करने है, और कहीं उनके नखरे के कारण उम्र न निकल जाएं। जल्‍दी के चक्‍कर में वे अपने स्‍टैंडर्ड का ध्‍यान नहीं रखती है और कुछ भी पसंद करती हैं। कई बार ऐसे ही गलत लड़के से शादी भी कर लेती हैं।

girl crying

7. अक्‍सर नकारात्‍मक बातें करना
कई बार लड़कियां या महिलाएं, इम्‍प्रेस करने के चक्‍कर में आने दुख-दर्द सुनाने लगती हैं और अपना नकारात्‍मक पक्ष रख देती हैं। कभी भी ऐसा न करें। सदैव सकारात्‍मक रहें। अच्‍छे विचार आपकी अच्‍छी छाप छोड़ते हैं।

Story first published: Wednesday, October 22, 2014, 13:03 [IST]
Desktop Bottom Promotion