Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
एक स्वतंत्र महिला को लुभाने के नए तरीके
यदि आप स्वतंत्र महिला को समझ सकते हैं तो आप उसे आसानी से लुभा सकते हैं। यदि आप एक स्वतंत्र और समझदार महिला के साथ ज़िन्दगी बिताना चाहते हैं तो आपको याद रखना चाहिए कि वह आपके साथ इसलिए है क्योंकि उसे आपके साथ रहना पसंद है ना कि उसे आपकी आवश्यकता है।
जब तक वह ऐसा महसूस करती है कि वह चीज़ों को स्वयं संभाल सकती है तो अच्छा होगा कि आप उसे उस पर छोड़ दें तथा उसे परेशान न करें। आप सहायता की पेशकश कर सकते हैं परन्तु ज़बरदस्ती न करें। उसके साथ रहने के लिए आपको बुद्धिमान और निर्णायक रहने की आवश्यकता होती है। यदि आप समझदार महिला को लुभाना चाहते हैं तो आपके लिए कुछ आसान उपाय बताए गए हैं।

उसकी गोपनीयता में दखल न दें
स्वतंत्र महिला को प्यार करने का एक तरीका यह है कि उसकी गोपनीयता का सम्मान करें। उसे अपना निजी स्थान अच्छा लगता है और यदि आप उसे वह स्थान देते हैं तो आप सफल होते हैं।

उस पर हावी न हों
यदि आप ऐसा सोचते हैं कि एक आदमी के रूप में आप सर्वश्रेष्ठ हैं और यदि आप स्वतंत्र महिला पर हावी होने का प्रयत्न करते हैं तो आप उसका दिल कभी नहीं जीत सकते। उसका और उसके निर्णयों का सम्मान करें तथा उससे बराबरी का व्यवहार करें और वह आपकी बन जायेगी।

अपनी बातों पर ध्यान रखें
जब आप एक समझदार महिला से बात करते हैं तो अपने प्रत्येक शब्द पर ध्यान दें। बातचीत के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी बात की आवश्यकता से अधिक व्याख्या न करें ताकि उसे यह महसूस न हो कि वह आपसे कम बुद्धिमान है। स्पष्ट और प्रासंगिक बनें और उसे वह पसंद आएगा।
स्वतंत्र बनें
स्वतंत्र और समझदार महिलायें चाहती हैं कि उनके जीवनसाथी भी उतने ही सफल हों जितनी वे हैं। यदि आप स्वयं को आश्रित और असुरक्षित दिखायेंगे तो वह आपको अनदेखा करेगी।

प्रशंसा करें
एक स्वतंत्र और समझदार महिला को कभी भी सुधारने या पूर्ण करने का प्रयत्न न करें। वह पहले से ही पूर्ण होती है। बल्कि यदि आप उसकी प्रशंसा करेंगे तो उसे अच्छा लगेगा।
अपनी प्रतिभा को विकसित करें
अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को पहचानें तथा उसे विकसित करें। अतिरिक्त प्रतिभा को विकसित करना अच्छा होता है। आप जितने अधिक कुशल और प्रतिभाशाली होंगे उतना ही स्वतंत्र महिला आपको पसंद करेगी। यह एक स्वतंत्र महिला को प्यार करने का सरल और आसान तरीका है।

सक्रिय श्रोता बनें
वह जो भी बात आपसे कहती है उसे सावधानीपूर्वक सुनें क्योंकि आप नहीं जानते कब उस विषय पर आपसे प्रश्न पूछ लिए जायेंगे तथा वह आपसे ऐसी उम्मीद करेगी कि आपको वह सब कुछ याद होना चाहिए जो उसने आप से कहा था।

रोमांचक बने
अंतर्मुखी होने के बजाय स्वयं को ट्रैक्स, साहसिक और रोमांचक गतिविधियों में शामिल करें। स्वतंत्र महिलायें सामान्यत: बहिर्मुखी होती हैं तथा वे चाहती हैं कि उनका साथी भी वैसा ही हो।
स्थिर बने
एक अच्छी नौकरी में स्वयं को स्थायी करें, जो बातें आपने कही हैं उन्हें पूरा करें, तथा एक ज़िम्मेदार व्यक्ति बने और स्वतंत्र महिला नि:संदेह हमेशा आपका साथ देगी।



Click it and Unblock the Notifications
