Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बातुनी लड़की से कैसे करें डेट
ज्यादा बोलने वाली या बोलने में कुशल और वाक्पटु लड़की से कैसे डेट करें यह लड़कों में एक चर्चा का विषय होता है। इससे पहले कि बातुनी लड़की से डेट करने के तरीकों पर हम चर्चा करें कुछ कायदे जानना जरूरी है।
सबसे पहले तो यह गलत धारणा निकाल दें कि बातुनी लड़कियां स्मार्ट और बुद्धिमान नहीं होती हैं और वे सामाजिक रूप से चिंताग्रस्त होती हैं।
गलत लड़की को डेट करने के 10 लक्षण
लेकिन इस तरह की लड़कियों या महिलाओं का दिल शुद्ध प्यार से भरा होता है और इनसे अच्छे रिश्ते के लिए बातचीत करने का अच्छा सलीका आपमें होना चाहिए।

बातुनी लड़की से डेट करने के तरीके
एक बातुनी लड़की से डेटिंग करते समय लड़के को एक अच्छा श्रोता होना चाहिए और उसमें लड़की को धैर्य से सुनने का गुण होना चाहिए, यदि आपमें ऐसा गुण है तो आप बोलने में चतुर लड़की को अच्छे से संभाल सकते हैं। आपको जानना चाहिए कि उसकी भावनाओं को चोट पहुंचाए बिना उसे बोलने से कैसे रोका जाये। इसका सबसे अच्छा तरीका है कि उसकी बातों में शामिल हो जाएँ और बातों में उसका साथ दें।
ऑनलाइन डेटिंग के लिये 8 टिप्स
बहुत सी महिलाएं बोलती रहती हैं क्यों कि बोलते रहना ज्यादा सहज है बजाय कि खामोश रहकर चुप्पी तोड़ने के। उसकी बातों में शामिल होने से उसे वाकई में लगेगा कि आपको उसकी बातों में रुचि है और इससे तनाव या नर्वसनैस पैदा नहीं होगी।

उनकी बातों को समझे और उनकी प्रशंसा करें, जब कोई लड़का प्रशंसा करता है तो लड़कियों को बहुत अच्छा लगता है। उस पर पूरा ध्यान दें और आँखों में देखें। इससे आपमें आत्म-विश्वास नजर आएगा, जो कि अच्छी डेट के लिए बहुत जरूरी है, हँसते मुसकुराते हुये आत्म-विश्वास रखना डेटिंग में पहला अच्छा कदम है इसलिए बात करते हुये उसका साथ दें।
खुश रहें और सकारात्मक रवैये के साथ उसकी सराहना करते रहें, जब आप उसकी बातों से बोर हो जाएँ तो चुपचाप टॉपिक बदल दें, जिसमें कि आप और आपकी साथी सही रूप से बात कर सकें। और उससे उसके बारे में पूछे उसे वह सब बताने में बहुत मजा आएगा और आपको भी उसके बारे में बहुत कुछ जानने को मिलेगा। एक अच्छे श्रोता बनें और उससे उसकी हॉबी, लाइफ, फ्रेंड और फैमिली के बारे में बात करें। ध्यान रहे कि आप उसकी बातों को ध्यान से सुनें ताकि उसे लगे आपको उसकी भावनाओं की कद्र है।

रिश्तों के बारे में उसकी सोच जानने की कोशिश करें, उससे कमिटमेंट्स के बारे में पूछे, उसे सहज महसूस कराएं ताकि उसे लगे कि आपको उसकी बातों में रुचि है। बातचीत के बीच प्रश्न पूछे, अपने बारे में और अपनी हॉबीज के बारे में बताएं। वह भी इसमें रुचि लेगी और आपके बारे में और जानने के लिए और प्रश्न पूछेगी।
अपनी डेट की जगह मूवी थियेटर, रेस्टोरेन्ट, म्यूजिक कंसर्ट और ऐसी जगह निर्धारित करें जहां आप दोनों बोर ना हों, आप मूवी या म्यूजिक के बारे में बात कर सकते हैं। उसे आदर दें और यदि आपको लगता है कि वो कुछ गलत बोल रही रही है और आप सहमत नहीं हैं तो गुस्सा ना हों और झगड़ा ना करें। उसे सही तरीके से अपनी राय जाहिर करें।
आत्म विश्वास रखें और बातचीत आगे बढ़ाने के लिए एक टॉपिक पैदा करें। जो महिला ज्यादा बोलती है उसे समझना बेहद आसान है इसलिए बोलते समय उसे इस तरह नहीं टोकें कि उसकी भावनाएं आहत हो जाएँ। उसे बातचीत शुरू करने दें, उसे आगे रखने से उसे अच्छा लगेगा। बातचीत जारी रखें और उसे ऐसा नहीं लगे आप उसकी बातों से बोर हो रहे हैं, इसलिए आपके चेहरे पर मुस्कान खिलती रहनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
