Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
GIRLS... भूल कर भी ना जानें दें ऐसे लड़को को अपनी लाइफ से
ज़िंदगी में एक पर्फेक्ट मैन की तलाश में हम कई पुरुषों से मिलते हैं। कुछ हमारे मयार पर पूरे उतरते हैं तो कुछ नहीं। ये तलाश आगे बढती जाती है और हमारी पुरुषों के बारे में समझ धुंधली पडती जाती है।
कई बार लोगों की बातों में आकर हम ये भूल जाते हैं कि हम किस तरह के व्यक्ति की तलाश में थे। इस बीच हम एक ऐसे व्यक्ति से रिश्ता जोड लेते हैं जिससे शायद हम प्यार करते हैं पर उसे अभी तक ठीक से समझ नहीं पाए। ये कशमकश आगे कई फैसला लेने नहीं देती।
आपकी आधी अधुरी समझ आपको परेशानी में डाल देती है। आपकी इस विवशता को समझ कर हमने नीचे कुछ जरूरी बातों की एक सूची तैयार की है। ये बातें दुविधा से बाहर निकलने में आपकी मदद करेंगी।

जो लड़का हर पल आपके करीब रहना चाहे
पूरा दिन साथ बिताने के बाद भी उसे आपकी कमी महसूस होती है। आपसे बात करके के लिए या आपके करीब रहने के वो बहाने ढूंढता है। रात के 12 बजे तक वो आप से बातें करते थकता नहीं है। ये करीबी ही उसके सच्चे प्यार का संकेत है।

2 घर तक आपका साथ दे
जो व्यक्ति दिन के उजाले व रात के अंधेरी की परवाह किए बिना आपके साथ चलने को राज़ी हो। जिसे आपकी सुरक्षा के आगे कुछ ना दिखाई दे। ऐसे व्यक्ति के प्यार को समझने में आपका देर नहीं लगानी चाहिए।

जो आपकी बकवास भी चुप को कर सुनें
कहते हैं कि लड़की को ज्यादा बोलने की आदत होती है। कुछ मर्दों को महिलाओं कि ये आदत पसंद नहीं आती। लेकिन जो व्यकित आपकी बेतुकी बातों को भी प्यार से सुनें और आपकी बातों के आधार पर आपके व्यक्तित्व का आंकलन ना करें। ऐसे व्यक्ति का साथ छोडना बेवकूफी होगी।

4 जो शादी से नहीं डरता
कुछ पुरुष केवल नाम के लिए प्यार करते हैं वो आप से असल में प्यार नहीं करते। वे प्यार व कुछ भावुक बातों के जरिए आपको फसाते हैं। लेकिन जब इनसे शादी की बात की जाए तो इनके पास देने के लिए सौ बहाने होते हैं। लेकिन एक सच्च पुरुष केवल उस लड़की से शादी का वादा करता है जिसे वो अपनी जिंदगी में सही समझता है। यदि आपका पार्टनर आपके साथ शादी के रिश्ते में बंधने के लिए तैयरा है तो आप एक सही व्यक्ति के साथ है।

5 महिला सशक्तिकरण का सम्मान करें
यदि वो महिला को पुरुष को बराबर समझता है और वो मानता है कि महिलाएं किसी भी लिहाज़ से मर्दों से पीछे नहीं है। ऐसा व्यक्ति जिंदगी भर आपके सम्मान की रक्षा करेंगा और आप द्वारा किए गए हर काम को सराहेगा। फिर चाहे वो काम घर चलाना हो या दफ्तर का कमा संभालना।

जिस पर आप भरोसा कर सकें
भरोसा एक इतना छोटा शब्द है जो किसी भी रिश्ते को बना सकता है एवं बिगाड़ सकता है। यदि आप गलत आदमी पर भरोसा करके रिश्ता जोडेंगी तो जिंदगी भर ठोकरे खाएंगी। अक्सर, जिन पुरुषों पर हम भरोसा करते हैं उन्हें अपना अच्छा दोस्त मानकर परे कर देते हैं। जबकि वहीं अच्छा दोस्ता आपका एक अच्छा जीवन साथी भी बन सकता है।

7 जो आपके आत्मविश्वास को बढाए
जिसका विश्वास आपसे अधिक हो, जो हर धम आपको आगे बढने के लिए प्रेरित करें। आपकी गलती को सुधारने में आपकी मदद करें। जिसे आपकी काबीलियत पर पूरी भरोसा हो। यदि ऐसा नायाब हीरा आपकी जिंदगी में जुडने के लिए तैयार बैठा है तो उसे ना खोएं।



Click it and Unblock the Notifications
