Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
ब्रेकअप हो जाने के बाद लड़के करते हैं ये 6 चीज़ें
ब्रेक अप इतना असाना नहीं है जितना आप सोचते हैं। कपल्स को कई इमोश्नल तनावों से गुजरना पड़ता है। कई लोग घर से बाहर निकलना बंद कर देते हैं तो कई लोग किसी दूसरी जगह चले जाते हैं ताकि उन्हें यादें न सताएँ। इमोश्नल भावनाओं के बुरे दौर के कारण ब्रेकअप लड़का और लड़की दोनों के लिए अच्छा नहीं है।
इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि ब्रेकअप में कोई लड़का क्या करता है। जब पार्टनर्स को लगता है कि अब सब कुछ खत्म हो गया तो वे तनाव और दर्द के दौर से गुजरते हैं। ऐसे में लड़कियां तो घर पर रहती हैं और तड़पते दिल के साथ खूब आँसू बहाती हैं। तो लड़के क्या करते हैं। ये राज की बात है ना!
इसलिए हम आपको बता रहे हैं कि ब्रेकअप के बाद लड़के क्या करते हैं। चूंकि लड़के अपने इमोशन ज्यादा शेयर नहीं करते हैं, वे भावनात्मक तनाव से गुजरते हैं। वे बाहर से कठोर दिखते हैं लेकिन अंदर से बच्चे की तरह भावुक होते हैं। आगे पढ़ें और जानें कि लड़के ब्रेकअप के बाद क्या करते हैं।

लड़की को वापस पाने की कोशिश करते हैं
यदि लड़का अभी भी अपनी एक्स-गर्ल फ्रेंड को चाहता है तो वह उसे पाने की हर संभव कोशिश करता है। उसका दिल जीतने के वह कुछ भी करने को तैयार रहता है।

अपने आप पर ध्यान देते हैं
चूंकि ब्रेकअप दुखदाई है, इसलिए इसके बाद व्यक्ति को अपने आप को झाँककर देखने का मौका मिलता है। वे अब दुनिया को एक अलग नजरिये से देखने लगते हैं और अपने आप को समय देने का महत्व समझने लगते हैं।

पुराने दोस्तों से फिर से जुडते हैं
जब लड़के रिश्ते में होते हैं तो वे अपने प्यार पर ही ध्यान देते हैं। लड़की को रिझाने के चक्कर में वे अपने दोस्तों को नजर अंदाज करने लगते हैं, लेकिन ब्रेकअप के बाद उन्हें फिर से दोस्त याद आते हैं फिर कहते हैं "तू मेरा भाई है"।

सोशल मीडिया पर ज्यादा समय देते हैं
यह अपने आपको व्यस्त रखने का तरीका है। चूंकि वे अपने इमोशन किसी से शेयर नहीं करते हैं, इसलिए वे भावनात्मक यानि सेंटी करने वाली पोस्ट डालते हैं जिससे लोगों को लगने लगता है कि इस भाई का दिल किसी ना किसी ने तोड़ा है।

व्यायाम करने लगते हैं
लड़के कसरत करके भी अपने भड़ास निकालते हैं। ब्रेकअप के बाद लड़के जिम जाते हैं और बॉडी बनाने पर ध्यान देते हैं। इससे तनाव दूर होता है और इससे उनका स्वाभिमान भी वापस लौटता है। सही है बॉडी अच्छी होगी तो और दूसरी मिल जाएगी।

अपनी भूल का पछतावा भी करते हैं
ऐसा उन लोगों के साथ होता है जो प्यार के प्रति कुछ ज्यादा समर्पित होते हैं या अपने तनाव को दूर करने का तरीका खोजते हैं। वे अपनी भूल को याद करते हैं और फिर उसका पछतावा भी करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications