Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बॉयफ्रेंड से ना कहें ये 7 बातें क्योंकि वह कभी नहीं सुनना चाहता इन्हें
अगर आप प्यार में हैं तो आपके लिये जरुरी है कि आप अपने रिश्ते की इज्जत करें। अपने पार्टनर या बॉयफ्रेंड को उसकी कमियां गिनाने की बजाए उसे वैसे ही एक्सेप्ट कर लें जैसा वह है।
आपका रिश्ता जैसा भी चल रहा है उसे वैसा ही चलने दें, कुछ चीजों को भूल जाएं और कुछ चीजों को अनसुना कर दें। लड़कों को ऐसी लड़कियां पसंद नहीं आती जो उनकी निजी जिंदगी में दखल देती हैं और उन्हें बदलने की कोशिश करती हैं।
लड़कियों को भी ध्यान देना चाहिये कि वह कुछ ऐसा ना बोल दें जिससे उनके रिश्ते में दरार पैदा हो जाए। आइये इसी बात पर जानते हैं वो बातें जो आपका बॉयफ्रेंड सुनना नहीं पसंद करता।

मेरे एक्स ने भी ऐसा ही किया था
कभी भी अपने एक्स और अपने बॉयफ्रेंड की तुलना ना करें। इससे आपके बॉयफ्रेंड को लगेगा कि अभी भी आप अपने एक्स के बारे में सोंचती हैं और उसे ही पसंद करती हैं।

तुम मुझे क्यूं प्यार करते हो
आपने प्यार के पंचनामा मूवी में एक डायलॉग जरुर सुना होगा कि "प्यार एक एहसास है"। इस बात को थोड़ा गंभीरता से लें क्योंकि आपका बॉयफ्रेंड आपको प्यार जरुर करता है मगर कोई जरुरी नहीं कि वह इसका कारण बताए।

मुझे तुम्हारी मॉम पसंद नहीं:
अगर आपको लगता है कि आपका बॉयफ्रेंड अपनी मां के करीब है तो, उससे यह कहना बंद कर दें कि आपको वह पसंद नहीं हैं। आप यह बात किसी और तरीके से भी बोल सकती हैं।

तुम्हें नहीं लगता कि वो लड़की प्यारी है:
यह सवाल सुनने में ठीक वैसा ही लगता है, मानो जैसे आप पूछ रही हैं कि क्या मैं मोटी दिखती हूं? ऐसे सवाल मत पूछिये कि बाद में आपका बॉयफ्रेंड किसी दुविधा में पड़ जाए।

मुझे कुछ नहीं हुआ:
आपके बॉयफ्रेंड को पता है कि आप किसी बात से अपसेट हैं, लेकिन उसके बार बार पूछे जाने पर जब आप यह कहती हैं कि मुझे कुछ नहीं हुआ, तो उसको यह बात बिल्कुल भी नहीं आती क्योंकि वह आपकी केयर करता है।

क्या तुम्हें सॉरी नहीं बोलना चाहिये:
कभी भी अपने बॉयफ्रेंड को सॉरी बोलने के लिये फोर्स ना करें। उसे बस इतना बता दें कि आप उसकी किसी बात से हर्ट हुई हैं। फिर माफी मांगना ना मांगना सब उस पर छोड़ दीजिये।

तुम्हारा भाई/दोस्त/कज़न कितना हॉट लगता है
इन शब्दों को तो भूल कर भी ना कहें।



Click it and Unblock the Notifications
