Latest Updates
-
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
ये संकेत बताएंगे कि अब वह आपसे ब्रेकअप करने वाला है
हर रिश्ते की एक उम्र होती है कुछ रिश्ते लंबे समय के लिए चलते हैं तो कुछ बीच राह में ही टूट जाते हैं। कौन सा रिश्ता कितना लंबा चलेगा यह उस रिश्ते को जोडने वाले व्यक्तियों पर निर्भर करता है। यदि किसी एक पार्टनर की दिलचस्पी खत्म हो जाए तो ब्रेक-अप होने में देर नहीं लगती।
इन संकेतो से जानिये कि अब वह ब्रेकअप करने वाला है

1 अगर वह आप से दूर जाने की कोशिश करने लगे
वो आपके साथ है लेकिन फिर भी आपके साथ नहीं। डेट पर उसकी मौजूदगी आप के साथ कम और मोबाइल पर ज्यादा होती है। आप अपने बोय़-फरेन्द से बातें कर रही हैं लेकिन वो किसी और ही दुनिया में खोया है। आपको उसके बर्ताव में प्यार की कमी का एहसास हो सकता है।

2 आपके सामने किसी और के साथ फ्लर्ट करने लगे
पहले आपका चेहरा प्यारा लगता था अब किसी और का सुहाना लगने लगा है। अब आपकी अदाओं से ज्यादा उन्हें किसी और की अदाएं कातिल लगती हैं। ये सब अपने नाक के नीचे होते देख आपको समझ जाना चाहिए कि ये परिंदा अब उढ़ने की तैयारी कर रहा है। इसे पिंजरे में कैद करने से अच्छा है कि इसे खुद उढा दिया जाए।

3 उनका सनकी बर्ताव
बनाए गए प्लैन को कैन्सल करना या आपके साथ ना जाने के बहाने ढूंढना। आपके साथ समय ना बिताना या खुद का ज्यादा व्यस्त दिखाना। ये बातें इस ओर इशारा करती हैं कि या तो वो आप से ऊब चुके हैं या आप वैसी नहीं है जैसा वे चाहते हैं।

4 अगर वह बातें कम करने लगे
अपने पार्टनर से बातें करते वक्त क्या आपको ऐसा प्रतित होता है कि आप एक म्यूट चैनल के साथ बैठी हैं। आप बोलती चली जा रही हैं और उनके मुंह से ना हां निकलती है ना ना। आपके पार्टनर को आपके साथ गुफ़्तगू करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। ये बात उनके चेहरे पर स्पष्ट दिखाई दे सकती है।

5 बात-बात पर झगड़ना करने लगे
रिश्ता तोड़ने के लिए बेवजह भी झगड़ा जा सकता है। आपकी छोटी सी गलती पर लोगों के सामने आपको शर्मिंदा महसूस कराना। झगडने के लिए नए-नए कारण ढूंढना। उनका उखडापन, बिगड़ा मिजाज़ इस बात को इंगित करते हैं कि आपका रिश्ता टूटने की कदार पर खडा है।

6 आपकी खूबसूरती भी उन्हें लुभा ना सके
अपने पार्टनर के ध्यान को आकर्षित करने के लिए आप अपनी अदाओं का इस्तेमाल करती हैं लेकिन उनकी आंखें लैपटॉप या मोबाइल की स्क्रीन में गुम हैं। आप अपने प्रयासों में थोडा और ज़ोर लगाती है तो उन्हें गुस्सा चड जाता है। जिस चेहरे से उनकी नज़र नहीं हटती थी या जिस मेहक को वे दूर से पहचान जाते थे आज वो करीब हो कर भी उनके लिए मौजूद नहीं है।

7 उनके संकेतों को समझें
हमेशा रिश्ते को आगे बढ़ने पर उठने वाली समस्याओं के बारे में बातें करना। ये कहना कि सारी मुश्किलों का सामना करने के बाद क्या हम अपने रिश्ते को सफल बना पाएंगे? अगर उसका इरादा इतना कच्छा था तो इन बातों के बारे में उसने पहले क्यों नहीं सोचा? ऐसी स्थिति में आपको स्पष्ट रूप से सोचना होगी कि आपको ऐसे व्यक्ति का साथ देना है या नहीं।



Click it and Unblock the Notifications