Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
Dear Boyfriend, अगली बार जब में रुठ जांऊ तो मुझे ऐसे मनाना
प्रिय बॉयफ्रेंड
जब भी मैं तुमसे नाराज होती हूँ तो मैं चाहती हूँ कि तुम मुझसे माफ़ी मांगो और ज़ाहिर करो कि तुम्हें वाकई में मेरी फिक्र है। लेकिन, हर बार ये सब मैं ही नहीं बताऊँगी। इसलिए मैं अभी बता रही हूँ कि जब भी मेरा मूड ऑफ हो तो तुम्हें मेरे लिए क्या करना है।

1. थोड़ी मिठास? जी हाँ
तुम मुझे स्वादिष्ट चॉकलेट, रेड वेल्वेट और वनीला कप केक खिला सकते हो। हाँ इससे मेरा मूड तुरंत ठीक हो जाएगा।

2. मुझे सॉरी बोलो
हाँ, ये एकदम आसान है। जब तुम कुछ ऐसा करो जो मुझे अच्छा नहीं लगे (चाहे जान बूझकर नहीं) तो तुम्हारे एक सॉरी से मेरी दुनिया बदल जाएगी। कई बार, मेरे को ठेस पहुंचाने पर मैं चाहती हूँ कि तुम मुझसे क्षमा प्रार्थना मांगो, ताकि मैं फिर से खुश हो सकूँ।

3. फूल मुझे खुश करेंगे
एक फूलों का सुंदर सा गुलदस्ता लो और मेरे पास भेज दो, बस आबरा का डाबरा और मेरा गुस्सा छू!

4. मुझे हँसाओ
यदि मामला कुछ ज़्यादा गंभीर है तो मुझसे अपना हंसमुखपन दिखाओ, कुछ जोक मारो और मुझे हँसाओ। इन सब के बीच मैं भूल जाऊँगी कि मैं क्यों नाराज़ थी।

5. मुझे अपनी भावनाएं उजागर करने दो
कई बार मैं बताना चाहती हूँ कि मैं वाकई में कैसा महसूस करती हूँ। सिर्फ बात करते हुये समस्या का समाधान नहीं होगा, हाँ यदि तुम मेरी सुनोगे तो मुझे ज़्यादा अच्छा लगेगा। अगली बार जब मैं नाराज हूँ तो मुझे ध्यान से सुनना। तुम्हारा अच्छा लिसनर बनना मुझे अच्छा लगेगा।

6. मुझे अच्छा सा मैसेज भेजो
मुझे एक अच्छा सा रोमेंटिक मैसेज भेजो या मुझसे अपने साथ में बिताए हुये अच्छे पल याद दिलाओ या फिर मुझे बताओ कि मुझसे बात नहीं करके तुम्हें कितना बुरा लग रहा है। ऐसा नहीं है कि मुझे हमेशा ही तुमसे सॉरी सुनना है, तुम्हारी शब्दों की भावनाओं को मैं समझ जाऊँगी।

7. तुम्हारा सरप्राइज़ मुझे पसंद आयेगा
मुझे एकदम ज़्यादा बड़ा सम्मान नहीं चाहिए, तुम मुझे मेरे पसंदीदा चाइनीज़ रेस्टोरेन्ट से मेरी पसंद की डिश लाकर दे सकते हो या फिर वो सुंदर कानों की बालियाँ। मुझे गिफ्ट की कीमत से कोई मतलब नहीं, मुझसे तुम्हारी भावनाओं की कद्र है।

8. मुझे एक गर्माहट भरी जादू की झप्पी देना
जैसा कि तुम जानते हो कि गले लगने से तनाव दूर होता है और एंडोर्फीन हार्मोन का स्त्राव होता है। इससे मैं हल्का और खुश महसूस करूंगी। ये वैज्ञानिक तरीका तुम्हारे काम आएगा बेबी!

9. मुझे मेरी पसंदीदा जगह ले जाना
एक लंबी ड्राइव, मेरा पसंदीदा कैफे, एक मूवी या फिर वो गोलगप्पे का ठेला... शायद तुम्हें पता है मुझे कहाँ-कहाँ जाना पसंद है।

10. हाँ रिटेल थैरेपी मत भूलना!
जब सब चीजें फ़ेल हो जाएँ, तो बस मुझे शॉपिंग कराने ले जाना और इस काम में मेरा पूरा साथ देना। मेरा गुस्सा तो बस पल में गायब हो जाएगा!



Click it and Unblock the Notifications
