Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
अटेंशन गर्ल्स... कितना जानती हैं आप ड्रग्स डेट के बारे में?
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपनी समझदारी से खुद को ड्रग्स डेट का शिकार होने से बचा सकती हैं।
आज के दौर में लड़के हो या लड़कियां सभी बिंदास लाइफ जीने में विश्वास रखते हैं। तभी तो लेट नाइट पार्टी, दोस्तों के साथ बाहर घूमना या फिर अपने लवर के साथ शराब पीना ये सब यंगस्टर्स की आदत में शुमार हो गया है। लेकिन इन सबके बीच सुरक्षा के मद्देनजर आप सभी यंगस्टर्स को कई बातों का ध्यान भी रखा पड़ता है।
खासकर लड़कियों के मामले में ये बात बेहद संवेदनशील हो जाती है क्योंकि अगर आप अपने दोस्तों के साथ अकेले बाहर घूमने जा रही है या फिर अपने ब्वायफ्रेंड के साथ डेट पर जा रही हैं, तो आपको एक्स्ट्रा केअरफुल रहने की जरूरत हैं, क्योंकि आजकल डेट रेप की घटनाएं काफी बढ़ सी गई हैं। कई बार लड़किया नशे की वजह से हादसे का शिकार बन जाती हैं। जहां वो अपने किसी परिचित के साथ विश्वास करके शराब या दूसरा नशा कर लेती हैं और वो उसका फायदा उठा लेता हैं।
इस सिचुएशन को ड्रग्स डेट या drugs date cheat कहा जाता है।
तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि आखिर क्या है डेट ड्रग्स धोखा और इसका शिकार होने से आप कैसे खुद को बचा सकती हैं।

1- आंख मूंदकर ना करें भरोसा
अगर आप अभी नये-नये रिलेशनशिप में आयी हैं । और आपका दोस्त भी आपके साथ कुछ समय गुजारने की गुजारिश करने के साथ ही आपको डेट पर ले जाने का ऑफर देता है। तो आपको उस पर आंख मूंदकर भरोसा करने की जरुरत नहीं है । हो सकता है कि दोस्ती का आड़ में वो आपके साथ कुछ गलत करने की सोंच रहा हो। इसलिए जब भी आप अपनी पहली डेट पर जाएं तो जरा संभल कर ।

2- करीबी दोस्तों पर भी ना करें भरोसा
किसी भी पार्टी या सोशल गैदरिंग में अपने करीबी दोस्तों के साथ रहने पर भी आप सतर्क रहें। क्योंकि जल्दी किसी पर भी विश्वास करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। दरअसल आजकल के युवा जो गलत संगत में पड़ जाते हैं वो डेट रेप ड्रग्स का इस्तेमाल कर लड़कियों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए आप अपने दोस्तों से ज्यादा विश्वास करने की जगह सतर्कता बरतकर अपने आपको सुरक्षित रख सकती हैं।

3- घर के बड़ों को बताकर जाएं
अगर आप किसी पार्टी या फ्रेंड्स गेट-टूगेटर में जा रहीं हैं, तो अपने घर के किसी बड़े सदस्य को जरूर बता कर जाएं कि आप कहां और किसके साथ जा रही हैं। जिससे मुसीबत आने पर आपके घरवाले आपके पास पहुंच सकें।

4- दूसरों की बनायी ड्रिंक कभी ना पियें
अक्सर पार्टियों में देखा जाता है कि लड़के अपनी फीमेल फ्रेंड के लिए खुद ड्रिंक बनाकर ले आते हैं। लेकिन आपके साथ अगर ऐसा हो तो आप कभी भी किसी दूसरे की बनायी हुई ड्रिंक ना लें बल्कि अपने सामने ही बॉटल ओपनर से बॉटल खुलवा कर ड्रिंक गिलास में डलवाएं।

5- अपनी ड्रिंक रखे अपने पास
आप अगर अपने फ्रेंड्स के साथ किसी पार्टी में गई हैं तो वहां जो ड्रिंक आपने ली है उसे हमेशा अपने पास रखें। आपको वॉशरूम भी जाना हो तो अपनी ड्रिंक खत्म करके जाएं या आकर दूसरी फ्रेश ड्रिंक लें और अपनी ड्रिंक को किसी के साथ शेयर ना करें।

6- नशा सा लगने पर फैमली को दें जानकारी
अगर आपको ड्रिंक का टेस्ट अजीब सा लगे, तो एक ही सिप के बाद उसे फोरन छोड दें। लेकिन आप पूरी ड्रिंक खत्म कर चुकी हैं और आपने किसी तरह की कोई नशीली ड्रिंक नहीं ली है, और फिर भी आपको लग रहा है कि आप नशे में हैं तो आप फौरन अपने परिवार वालों को फोन करें।



Click it and Unblock the Notifications
