Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
क्यों, ब्रेकअप के बाद सताती है एक्स की याद? जानिए इसका लॉजिक
अगर ब्रेकअप के थोड़े समय बाद ही आपको अपने एक्स-पार्टनर के साथ पैचअप करने का मन करता है तो ऐसे करने वाले आप अकेले नहीं हैं, करीब 50 फीसदी कपल्स के साथ ऐसा होता है। एक शोध के अनुसार ब्रेकअप के बाद एक्स के पास वापस लौटने वाले कपल्स की संख्या रिलेशनशिप में फेल होने पर अलग होने वाले कपल्स के बराबर ही होती है।
जी हां, आपने सही पढ़ा है। जहां आधे लोग रिलेशनशिप में फेल होकर अलग हो जाते है वहीं आधे लोग अपने पुराने प्यार को याद करते हुए वापस लौट आते है। यहां जानते है स्टडी के अनुसार आखिर क्यों ब्रेकअप के बाद आपको अपने एक्स की याद आती है या उसके पास लौट जाने का मन करता ?

ये था रिसर्च में
शोधकर्ताओं ने हिस्सा लेने वालों से पूछा कि ऐसी क्या वजह है कि वे ब्रेकअप के बाद अपने पार्टनर को छोड़ देते या वापस उन्हीं के पास चले जाते हैं। शोध में हिस्सा लेने वालो ने कुछ 27 वजहें ऐसी बताई जिसकी वजह से वे अपने पार्टनर के पास वापस आ जाते हैं और 23 ऐसे कारण बताए जिनकी वजह से वो ब्रेकअप ले लेते हैं। आइए जानते है इन्हीं में से कोई एक वजह।
इमोशनल कनेक्शन की वजह से
66 फीसदी लोगों ने बताया कि लोग अपने पार्टनर के साथ इमोशनल कनेक्शन होने की वजह से लौटते हैं। यह सबसे बड़ी वजह थी। साथ ही कई लोगों ने बताया कि उनकी आपस में इतनी ज्यादा निर्भरता हो गई है कि ज्यादातर कपल ने अपने एक्स पार्टनर के पास लौटने के पीछे उन पर पूरी तरह निर्भर होने को बताया। जिस कारण वो चाहकर भी अपने पार्टनर से दूर नहीं रह पाए।
सिंगल रहने की वजह से
रिसर्च में हिस्सा लेने वालों ने बताया कि ने कई बार भविष्य की चिंता सताने के वजह से भी वो अपने एक्स-पार्टनर के पास लौटे जाते है कि उन्हें समझ में नहीं आता है कि भविष्य में क्या होगा। उन्हें ताउम्र सिंगल रहने का डर ज्यादा सताता है।
पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से
पैचअप करने की ज्यादात्तर दूसरी वजह ये थी कि उन्हें लगता था कि शायद पार्टनर में थोड़ा सुधार हो जाएं या पारिवारिक जिम्मेदारियों से बंधे होने की वजह से ज्यादात्तर कपल पैचअप करने में भलाई समझते है।
दुविधा में फंसने की वजह से
रिसर्चर बताते है कि उन्हें इस रिसर्च के दौरान कई तरह के निष्कर्ष तक पहुंचे कि क्यों ब्रेकअप के कुछ समय बाद लोग अपनी एक्स से मिलते हैं कि क्योंकि उन्हें लगता है उन्होंने अपने एक्स के साथ अच्छा नहीं किया और वो इसी दुविधा में रह जाते है कि उन्होंने सही किया या नहीं।
कुछ इसलिए वापस नहीं जाना चाहते है
हालांकि, 38 फीसदी लोग ऐसे भी सामने आए जो अपने पार्टनर के पास दोबारा नहीं जाना चाहते थे। इसके पीछे पार्टनर का धोखा देना, पार्टनर के साथ ज्यादा लड़ाई-झगड़े को बताया है।



Click it and Unblock the Notifications
