Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
एक्स को कभी मैसेज ना करें ये बातें
अतीत में जो कुछ भी हुआ उसे भूल जाने में ही हमारी भलाई होती है। उन चीज़ों के बारे में दोबारा सोचकर अपनी मुश्किलें बढ़ाने की ज़रूरत नहीं है। अगर आप अपने एक्स से बात करते हैं तो आपको जान लेना चाहिए कि वो कौन सी चीज़ें हैं जो उन्हें कभी मैसेज नहीं करनी चाहिए। ये काफी छोटी बातें हो सकती हैं लेकिन इन्हें ध्यान में रखकर आप अपने मानसिक बोझ को कम कर सकते हैं।
आप चाहते हों या ना चाहते हों लेकिन जो कुछ भी हुआ वो सब हो चुका है और उसे आप बदल नहीं सकते हैं। अपने एक्स से बात करने में कोई बुराई नहीं है लेकिन अब आपको उनसे कुछ बातें छिपाकर रखनी चाहिए। कुछ मामलों में ये आपके पुराने रिश्ते पर कोई असर नहीं डालता है।

हर इंसान की मानसिक और भावनात्मक स्थिति को ब्रेकअप तोड़कर रख देता है। कभी-कभी ये समय बहुत दर्दनाक होता है। अगर आप अपने एक्स के साथ हेल्दी रिश्ता रखना चाहते हैं तो उनसे बात करते हुए आपको बहुत सावधान रहने की ज़रूरत है। आपको भावनाओं में बहकर कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए क्योंकि अंत में आपको इससे पछतावा ही होगा।
तो चलिए अब जान लेते हैं कि रिलेशनशिप के खत्म होने के बाद आपको अपने एक्स के साथ कैसा रिश्ता रखना चाहिए। आप कैसे हैं और आपका अपने एक्स के साथ कैसा रिश्ता था, ये इस बात पर भी निर्भर करता है। अगर आप उनसे बात करना चाहते हैं तो उन्हें मैसेज करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें।
अपने टूटे दिल का हाल ना बताएं
अपने एक्स को कभी ये बात ना बताएं कि रिश्ते के टूटने के बाद आप पर क्या गुज़री थी। अगर आपका दिल टूटा था तो उसे अपने शब्दों में बयां ना करें। अगर आप अपने एक्स से अपने टूटे दिल का हाल कहते हैं तो इसका मतलब है कि आप एक बार फिर उन्हें अपना दिल तोड़ने के लिए कह रहे हैं। कभी भी उन्हें ये ना बताएं कि आप उनके लिए क्या फील करते हैं। इससे आप खुद को ही तकलीफ देंगे।
उन्हें याद करते हैं, ये भी ना बताएं
अपने एक्स के मैसेज का रिप्लाई करने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन आपको खुद को कंट्रोल में रखना चाहिए। आप उन्हें ये नहीं बता सकते कि आप उन्हें अब भी बहुत याद करते हैं क्योंकि आप उन्हें भुलाने में फेल हो चुके हैं। ऐसा करने से आप उन्हें चिपकू भी लग सकते हैं।
आपकी ज़िंदगी में क्या चल रहा है
अपनी असल ज़िंदगी के बारे में उनसे कुछ शेयर ना करें। उन पर इस बात को ज़ाहिर ना होने दें कि आप असल में कितने दुखी हैं। अगर वो आपसे आपकी ज़िंदगी के बारे में नहीं पूछते हैं तो आपको भी उन्हें इसके बारे में नहीं बताना चाहिए।
उन्हें जलाने की कोशिश ना करें
ब्रेकअप के बाद ये तरकीब काम नहीं करती है। आप बस जलाने के लिए उन्हें मैसेज नहीं कर सकते हैं। इससे कोई फायदा नहीं होता। ये बस यही दिखाता है कि आप कितने ज़्यादा दयनीय हालत में पहुंच चुके हैं। अपने एक्स को अपने इरादे के बारे में पता ना चलने दें।
अपनी इमेज को लेकर कोई समझौता ना करें
अपने एक्स के सामने अपनी इमेज को साफ रखना बहुत ज़रूरी होता है। ऐसी चीज़ों को नज़रअंदाज़ करें जो आपके लिए सही नहीं है। वैसे ही रहने की कोशिश करें जैसे कि असल में आप हैं।
इन छोटी छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप अपने एक्स के साथ बातचीज जारी रख सकते हैं। हो सकता है कि आप उनके मैसेज को समझ ना पाएं और जो वो आपसे करवाना चाहते हों, आप वही करते जाएं। आखिर में इससे आपको ही तकलीफ होगी और आप तनाव में आ जाएंगे। जिस रास्ते पर आप चल पड़े हैं उस पर थोड़ी सावधानी बरतें।
अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करें।



Click it and Unblock the Notifications
