Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
हो गया है ब्रेकअप तो ना जाएं इन जगहों पर
अपने रिश्ते को खत्म करने के लिए कोई आप पर इलज़ाम नहीं लगा रहा है। इस वक़्त आप खुद ऐसी स्थिति से गुज़र रहे हैं जिसे समझना आपके लिए आसान नहीं है। जब आप अपने एक्स की यादों से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं तो दोबारा उन यादों को अपने ज़ेहन में ताज़ा करने का कोई मतलब नहीं है जिन्हें आप दोनों ने साथ मिलकर बिताया।

इन अच्छी यादों को साथ रखने में कोई बुराई नहीं है। जिस शख्स के साथ आपने उन पलों को साझा किया है वो सच में तारीफ के काबिल है। लेकिन यदि आपका ये रिश्ता कामयाब नहीं हो पाया है और आपने खुद इस रिश्ते से बाहर निकलने का फैसला लिया है तो इस ओर कदम भी आपको खुद ही बढ़ाना होगा।
जब आपका ये ज़ख्म ताज़ा हो तो सबसे पहले आपको इस बात का ख्याल रखना है कि आप दोबारा उस शख्स के पास नहीं जाने वाले हैं जो इस चोट की वजह है। इसके अलावा आपको उन जगहों पर भी जाने से बचना होगा जहां उस व्यक्ति की यादें जुडी हैं। इस लेख में हम उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां ब्रेकअप के बाद आपको नहीं जाना चाहिए।

1. वो जगह जहां हुई थी आपकी मुलाक़ात
उस जगह पर जाकर जहां पहली बार आप दोनों की मुलाक़ात हुई थी, वहां कई तरह की भावनाओं और यादों का उफान आना लाज़मी है। यही वो जगह है जहां उस रिश्ते की शुरुआत हुई थी जिसे आपने दिल से चाहा था। इस जगह पर आकर आपकी पुरानी यादें आपको ज़्यादा दुखी करेंगी।

2. जिस जगह पर आपने किया था उन्हें पहली बार किस
पहला किस सभी को याद रहता है। ये दो लोगों के बीच में अपने रिश्ते को संजीदा तौर पर आगे बढ़ाने का पहला पड़ाव होता है। आपको उस स्थान पर जाने से बचना चाहिए जहां आप दोनों ने पहली बार किस किया था। वहां सिर्फ आपको उन पलों की याद आएगी जो हक़ीक़त में दोबारा नहीं होने वाला है।

3. वो स्थान जहां मनाई थी आपने अपनी पहली एनिवर्सरी
लड़ाई झगड़ों की तरह एनिवर्सरी भी रिलेशनशिप में काफी मायने रखती है। वो रिश्ता जिसकी उम्र सालभर से ज़्यादा होती है उसके झटके से खुद को उबार पाना उतना ही कठिन होता है।

4. एक कपल के तौर पर आप दोनों का पसंदीदा स्थान
आप दोनों की कोई ना कोई एक ऐसी कॉमन जगह होगी जहां आप हर उस मौके पर चले जाते होंगे जब आप किसी दूसरी जगह जाने का निर्णय नहीं ले पाते थे। आप उस जगह पर ना जाएं।

5. अपने उस दोस्त के साथ कहीं ना जाएं जो लविंग रिलेशनशिप में हो
आपके लिए ये अच्छा रहेगा कि आप उन लोगों से दूरी बना लें जो खुद लविंग रिलेशनशिप में हैं। क्योंकि फिलहाल आप खुद अभी अपने रिश्ते से उबरने का प्रयास कर रहे हैं।

6. वो जगह जहां एक्स से मुलाक़ात होने की संभावना हो
आप अपने रिश्ते को खत्म करने के लिए अपने और अपने एक्स के बीच में दूरी चाहते हैं और ऐसा करने के लिए ये ज़रूरी है कि आप उन जगहों पर जाने से बचें जहां आपको लगता है कि आप अपने एक्स से टकरा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
