Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
क्या करें जब बॉयफ्रेंड की सताये याद
आप अपने बॉयफ्रेंड के साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताना चाहती हैं। ये सामान्य सी बात है कि जब वो आपके आसपास नहीं रहता है और दूर चला जाता है तब आप उन्हें याद करने लगती हैं।
ये याद रखें कि उनकी खुद की भी ज़िंदगी है और वो अपना सारा वक़्त आपको नहीं दे सकते हैं। उनके पास ना रहने पर आप उन्हें मिस करने लगती हैं तो आपको इस स्थिति से निपटने के लिए खुद को बेहतर ढंग से तैयार करना होगा।

हो सकता है आप उन लड़कियों में से हों जो अपने बॉयफ्रेंड से पूछती रहती हैं कि क्या वो उन्हें याद कर रहे हैं और उनसे प्यार करते हैं। कई लड़कियों में इस तरह की असुरक्षा की भावना रहती है। हो सकता है अभी तक आपको साथ में बहुत ज़्यादा वक़्त गुजरने का मौका नहीं मिल पाया है इसलिए आपके ज़ेहन में इस तरह के ख्याल आते हैं।
अगर आप अपने बॉयफ्रेंड को मिस करती हैं तो आप उन्हें फोर्स करके आपको मिस करने के लिए मजबूर नहीं कर सकती हैं। आपको ये समझना होगा कि इस तरह की स्थिति से आपको खुद ही निपटना है।

1. वजह तलाश करें कि आखिर क्यों आप अपने बॉयफ्रेंड को मिस कर रही हैं
उस वक़्त अपनी भावनाओं को नियंत्रित करना बहुत आसान हो जाता है जब आप इस बात का पता लगा लेते हैं कि आखिर क्यों आपके मन में इस तरह की भावना पैदा हो रही है।

2. बॉयफ्रेंड के दूर रहने पर मिलने वाले वक़्त को अपने ऊपर इस्तेमाल करें
जब आप अपने बॉयफ्रेंड से दूर रहती हैं उस समय अपने ऊपर फोकस करना शुरू करें। ये बात किसी से छिपी नहीं है कि जब लड़कियां किसी रिलेशनशिप में आती हैं तब वो खुद के बारे में सोचना भूल जाती हैं। इसलिए आपको जो भी समय मिले उसकी कद्र करना सीखें और आप जो खुद के लिए करना चाहती हैं वो करें।

3. आप अपनी भावनाओं को कैसे प्रकट करना चाहती हैं उसका नियंत्रण आपके हाथ में है
आपके पास हमेशा इस चीज़ का नियंत्रण रहता है कि आप अपनी भावनाओं को लेकर कैसी प्रतिक्रिया देती हैं। हो सकता है आप हर बार अपने इमोशंस को कंट्रोल ना कर पाएं। मगर फिर भी आपके पास ये शक्ति है कि आप अपनी फीलिंग्स और इमोशंस को सकारात्मक और अच्छे काम के ज़रिये व्यक्त करें।

4. एक दूसरे के करीब आने के लिए दूर जाना भी ज़रूरी है
आपको अपने रिश्ते पर भरोसा करना होगा और ये जान लें कि जब आप एक दूसरे से दूर रहकर वक़्त गुज़ारते हैं वो पल आपको अपने पार्टनर के करीब आने का मौका देता है। दूर रहने से आपका रिश्ता मज़बूत बनता है और जीवन में उनकी अहमियत का भी एहसास होता है।

5. खुद से प्यार करना सीखें
खुद से प्यार करें। आप जैसी हैं खुद को वैसे ही पसंद करें। जब आप खुद को प्यार करना सीख जाएंगी तब आपको दूसरों के प्यार पर निर्भर रहने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
जब आप खुद की अहमियत समझ जाएंगी तब आपको इस बात से कोई परेशानी नहीं होगी कि आपका बॉयफ्रेंड कभी कभार आप से दूर चला चला जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
