Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
सिर्फ वेलेंटाइन वीक में नहीं, अपने पार्टनर को रोज दें एक प्यार भरी झप्पी
कई बार सिर्फ एक छोटा सा हग आपको बेहतर महसूस कराने के लिए काफी होता है। अगर आपका दिन अच्छा नहीं गुजरा है, आपका मन भारी हो रहा है तो ज्यादा इंतजार ना करें और जो आपके अपने हैं उन्हें एक बार गले से लगा लीजिए। आपको बहुत सुकून मिलेगा। साल के बाकि दिनों में भले ही आप अपने पार्टनर को हग देते हों या नहीं, लेकिन हग डे पर ऐसा जरूर करें।
वेलेंटाइन वीक का छठा दिन हग डे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन अपने पार्टनर या फिर दोस्तों को जोर से गले लगाएं और उन्हें बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं और आपके जीवन में उनकी क्या अहमियत है।

गले लगने के बाद जो फील होता है वो असामान्य है। दो पार्टनर्स को ये ना सिर्फ एक दूसरे के करीब लाता है बल्कि शारीरिक और इमोशनल कनेक्शन को भी मजबूत करता है।
रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स के मुताबिक जब आप अपनी जिंदगी के खास शख्स को गले लगाते हैं तब शरीर में एक हल्के गर्माहट का एहसास होता है।
ये आपके स्ट्रेस को दूर करने में मदद करता है और साथ ही आपको जरूरी ऊर्जा प्रदान करता है। जहां तक रिलेशनशिप की बात है तो एक इंटिमेट हग एक दूसरे को अपने करीब महसूस करने का मौका देता है।
ये सुरक्षा की भावना को बढ़ा देता है और कम्युनिकेशन को भी बेहतर बनाता है। इस लेख के जरिए जानते हैं कि आज आपको अपने पार्टनर को क्यों प्यार से गले लगाना चाहिए।

ये रोमांस को बनाता है बेहतर
अगर आप रिलेशनशिप में नए हैं तो आपका पहला कदम एक हग होना चाहिए। गले लगने से आप, दोनों के बीच में आने वाली बाधाओं को दूर करते हैं।

ये कम्यूनिकेट करने में करता है मदद
क्या आप जानते हैं कि गले लगकर भी आप अपने पार्टनर तक अपने मन की बात पहुंचा सकते हैं। ऐसा करके आप बिन कुछ कहे ही आप अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाते हैं।

आपके पार्टनर को बनाता है बेहतर
रोजाना सिर्फ एक बार गले मिलने से आपके पार्टनर को काफी ऊर्जा मिल जाती है। अगर आप अपने पार्टनर को ये बताना चाहते हैं कि आप उनकी कितनी परवाह करते हैं तो बस उन्हें एक हग दे दीजिये।

गले मिलने से तनाव हो जाता है दूर
सेहत के लिहाज से भी गले लगना काफी लाभदायक है। गले लगने से शरीर में हार्मोन रिलीज होता है जो स्ट्रेस को कम करता है।

पार्टनर को बताता है उसकी अहमियत
आपका गर्मजोशी भरा व्यवहार आपके पार्टनर को बताता है कि ये सिर्फ उनके लिए ही है। आपकी जिंदगी में उनकी अहमियत बहुत है।

मूड करता है बेहतर
जब आप अपने पार्टनर के गले लगते हैं तब ऑक्सीटोसिन जिसे कडल हार्मोन भी कहते हैं वो रिलीज होता है। इस कारण हम बेहतर महसूस करने लगते हैं।

हम साथ हैं
रिलेशनशिप में गले लगकर आप बहुत सारे मैसेज अपने पार्टनर को दे सकते हैं। जब आप एक रिश्ते में रहकर अपने पार्टनर को गले लगाते हैं तो ये बताता है कि इस रिलेशनशिप में आप दोनों बराबर के हिस्सेदार हैं।



Click it and Unblock the Notifications
