Latest Updates
-
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स
साथ में ड्रिंक करने वाले कपल्स रहते हैं ज्यादा खुश, जाने और क्या कहती है रिसर्च
बचपन से ही आपने ये सुना होगा कि घर में सबको एक साथ एक समय पर मिलकर खाना खान चाहिए। साथ में भोजन करने से एक दूसरे के साथ रिश्ते में मजबूती आती है। वहीं हाल ही में आई एक रिसर्च बताती है कि वो जोड़े भविष्य में ज्यादा एक दूसरे के करीब होते हैं जो साथ बैठकर ड्रिंक करते हैं। इस शोध के मुताबिक कपल्स के शराब पीने की आदत का उनके रिश्ते की मजबूती में एक बड़ी भूमिका होती है। आइए जानते हैं इस शोध के बारे में।

ड्रिंक की अलग आदतों वाले कपल्स को किया शामिल
इस शोध को अल्कोहलिज्मः क्लिनिकल एंड एक्सपेरिमेंटल रिसर्च जेरोन्टोलॉडी की पत्रिकाओं में छापा गया है। इस शोध से ये बात सामने आयी कि एक साथ शराब पीने वाले कपल्स अलग अलग शराब पीने की आदत रखने वाले जोड़ों के मुकाबले में ज्यादा अच्छा जीवन बिताते हैं। इस रिसर्च में लगे एक्सपर्ट्स ने पाया कि ये कपल्स सिर्फ साथ में ड्रिंक करने की आदत के अलावा भी कई दूसरी आदतों को साझा करते हैं। इससे इन्हें एक दूसरे का साथ ज्यादा अच्छा लगता है। ये बात सिर्फ मॉडर्न कपल्स पर ही लागू नहीं होती है क्योंकि इस स्टडी के दौरान ऐसे जोड़ों को भी शामिल किया गया जिनकी उम्र 50 साल से ज्यादा थी।

शराब ना पीने वाले भी रहते हैं खुश
इस रिसर्च के जरिए ये कहने की बिल्कुल कोशिश नहीं की जा रही है कि सिर्फ शराब पीने से ही रिलेशनशिप अच्छा होगा। अध्ययन में ये बात भी बिल्कुल साफ़ हो गई कि कम शराब पीने वाले कपल्स की तुलना में ज्यादा शराब पीने वाले जोड़ों में तलाक की संभावना भी ज्यादा रहती है। वहीं जब कोई एक पार्टनर ड्रिंक करने का शौकीन होता है और दूसरा इसे पसंद नहीं करता है तब भी उनके बीच तलाक या फिर ब्रेकअप की संभावना बढ़ जाती है।

नियंत्रण में करें सेवन
लोगों को ये बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि शराब स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। जो जोड़े ड्रिंक करते हैं उन्हें अपनी लिमिट पता होनी चाहिए। इस बात को भी ना भूलें कि एक कामयाब रिश्ते के एक दूसरे पर भरोसा, सम्मान और प्यार की जरूरत होती है।



Click it and Unblock the Notifications
