Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
स्टडी: महिलाएं तनाव कम करने के लिए सूंघे अपने पार्टनर की शर्ट
महिलाओं में तनाव होना आम बात हो गयी है। इसके पीछे कारण कुछ भी हो सकता है। अगर आप भी इसी फेहरिस्त में शामिल हैं तो आपको अपने बॉयफ्रेंड अथवा अपने पति की कमीज या टीशर्ट को सूंघना चाहिए। ऐसा करने से आपके अंदर का तनाव कम हो जाएगा।

आपके मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि शर्ट सूंघने से तनाव का क्या रिश्ता है। पति की शर्ट सूंघने से तनाव कम होने की बात एक स्टडी में सामने आई है। इस रिसर्च के मुताबिक जब महिलाएं अपने बॉयफ्रेंड या फिर पति की खुशबू सूंघती हैं तो उन्हें आराम मिलता है।

शोध में सामने आयी ये बातें
इस रिसर्च की मुख्य लेखिका मार्लिस होफर, जो कनाडा के यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया की ग्रेजुएट छात्रा है, के अनुसार कई औरतें अपने साथी की शर्ट पहन लेती हैं या फिर जब उनका पार्टनर उनके पास नहीं होता है तो वो बिस्तर के उस हिस्से में सोती हैं जहां आमतौर पर उनका साथी लेटता है। मगर वो अपने इस तरह के बर्ताव के पीछे की वजह नहीं जान पाती हैं कि आखिर वो ऐसा करती क्यों हैं।

साथी की महक है बहुत शक्तिशाली
इस शोध को अंजाम देने वाली होफर ने बताया कि इस रिसर्च से ये जानने में मदद मिली कि पति या बॉयफ्रेंड की खुशबू एक ताकतवर उपकरण की तरह काम कर सकता है। खासतौर पर तब जब आपका साथी आपके करीब ना हो। उनकी जानी पहचानी खुशबू उनके आसपास होने का एहसास कराती है जिससे उन्हें सुरक्षित महसूस होता है।

अजनबी खुशबू बढ़ाती है डर
इस शोध से ये बात भी पता चली कि जब आसपास में किसी अजनबी व्यक्ति की महक होती है तो तनाव कम होने के बजाय बढ़ जाती है। ऐसी महक से औरतों में तनाव के लिए जिम्मेदार हार्मोन कॉर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है। ये अजनबी महक अगर पुरुषों की हो तो तनाव का लेवल भी बढ़ जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
