Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
International Women’s Day: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला को मिलते हैं ये कानूनी अधिकार

श्रद्धा मर्डर केस के बाद लिव-इन रिलेशनशिप फिर से चर्चा में आ चुका है। अभी हाल ही में इस तरह के और भी केस आए हैं, जिसमें लिव-इन पार्टनर ने दूसरे पार्टनर की हत्या कर हो। जिसके बाद से लिव-इन रिलेशनशिप और इससे जुड़े हुए कानूनों को लेकर काफी डिस्कशन हो रहे हैं। क्योंकि श्रद्धा मर्डर केस के बाद निक्की मर्डर केस और मुंबई में भी लिव-पार्टनर के द्वारा मौत के घाट उतारे जाने के बाद महिलाओं को अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है जो लिव-इन रिलेशनशिप में रहती हैं। आइये जानते हैं कि लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर भारत के संविधान के द्वारा क्या कानून प्रदान किये गये हैं। इस बारें में डीटेल में बता रही हैं इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच की वकील कुलसुम फिरदौस। जानते हैं इनसे कि लिव-इन को लेकर भारत के कानून के द्वारा क्या अधिकार मिले हैं-

Live-In-Relationship: लिव-इन रिलेशनशिप होता क्या है ?
लिव-इन रिलेशनशिप में दो बालिग एक साथ अपनी मर्जी से रहना शुरू करते हैं। जिसमें दोनों बिना शादी किए ही शादीशुदा लाइफ जीने लगते हैं। लिव-इन रिलेशनशिप में हर वो काम कपल करते हैं जो एक शादीशुदा जोड़ा करता है। बद्री प्रसाद बनाम डायरेक्टर ऑफ कंसोलिडेशन केस (1978) में सुप्रीम कोर्ट ने लिव-इन-रिलेशनशिप को पहली बार मान्यता दी थी। जिसमें दो लोग यदि काफी वक्त से साथ में रह रहे हैं और दोनों की इसमें आपसी रजामंदी भी है तो ये रिश्ता मान्य होगा।

Live-In-Relationship: संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिला है अधिकार
जब दो बालिग कपल एक साथ रहते हैं या रहना चाहते हैं तो ये दोनों का ही मौलिक अधिकार है, जो उनसे कोई नहीं छीन सकता है। संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत व्यस्क लड़का या लड़की को अपनी मर्जी से शादी और किसी के साथ भी रहने का अधिकारी है। लेकिन इंडियन पीनल कोड के तहत इसकी कोई निश्चित परिभाषा नहीं प्रदान की गई है। ना ही कोई अलग से कानून बनाया गया है।

Live-In-Relationship: लिव-इन-पार्टनर अगर मारपीट करे तो
लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के दौरान, अगर लिव-इन-पार्टनर महिला के साथ मारपीट करता है, उसका यौन शोषण करता है, घरेलू हिंसा का शिकार महिला होती है तो वो भारत के घरेलू हिंसा कानून, 2005 (Protection of Women from Domestic Violence Act 2005) के तहत पुलिस प्रोटेक्शन पा सकती है। इंदिरा शर्मा बनाम वी.के शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट ने इस बारें में बताया है कि घरेलू हिंसा कानून, 2005 की धारा 2F के तहत लिव-इन रिलेशन में शामिल महिला भी इसका फायदा उठा सकती है।

Live-In-Relationship: लिव-इन पार्टनर महिला पार्टनर से अलग हो जाए तो
यदि लिव-इन पार्टनर अपनी महिला पार्टनर से अलग हो जाता है तब भी भारतीय दंड संहिता के मुताबिक महिला को गुजारे-भत्ते लेने का अधिकार होता है। लिव-इन में रहने वाली महिला को पुरूष की संपत्ति पर अधिकार होगा, लेकिन वो उसकी पैतृक संपत्ति पर दावा नहीं कर सकती है।

Live-In-Relationship: लिव-इन के दौरान अगर बच्चा हो जाए तो
यदि लिव-इन रिलेशनशिप के दौरान बच्चा हो जाता है तो बच्चा अवैध नहीं होगा। भारतीय कानून के अनुसार, कोई भी बच्चा अवैध नहीं होता है। लिव-इन रिलेशनशिप में अगर बच्चा पैदा हो जाता है तो उसे भी कानूनी अधिकार मिले हुए हैं। लिव-इन रिलेशनशिप अगर समाप्त भी हो जाता है तो बच्चे के पिता को उसकी परवरिश का खर्चा उठाना पड़ेगा, वो कानूनी रूप से इसमें बाध्य होगा। पिता की संपत्तियों में भी इस बच्चे का बराबर का अधिकार होगा।



Click it and Unblock the Notifications