Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
अगर बॉयफ्रेंड आपको नहीं देता समय तो इन तरीकों से लाएं उसे अपने पास
क्या आपका बॉयफ्रेंड हरदम काम में बिजी रहता है? क्या आपके बुलाने पर भी वह आपसे मिलने नहीं आता? क्या आपके मैसेज का जवाब देने में वह घंटों लगा देता है? क्या आपके फोन करने पर वह कहता है कि वह बिजी है और थोड़ी देर में कॉल करेगा? अगर इन सभी सवालों के जवाब हां है तो इसका अर्थ है कि आपके पार्टनर का बिजी लाइफस्टाइल आपके रिश्ते पर प्रभाव डालने लगा है। आप जिससे प्यार करती हों, उसके पास आपके लिए समय ही ना हो तो यकीनन काफी दुख होता है। ऐसे में लड़कियों को कई बार मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ता है और उनके रिश्ते व जीवन से हैप्पीनेस कहीं दूर हो जाती है। कई बार तो लड़कियों के मन में नकारात्मक विचार भी आते हैं और वह कभी-कभी पार्टनर पर शक भी करने लगती हैं। हो सकता है कि आप भी ऐसी ही किसी स्थिति से गुजर रही हों, लेकिन ऐसे में आपको परेशान होने की जगह कुछ ऐसे टिप्स अपनाने की जरूरत है, जिसकी मदद से आप अपने बॉयफ्रेंड को दोबारा अपनी तरफ खींच पाएं। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ बेहद प्रभावशाली टिप्स के बारे में बता रहे हैं-

करें बात
अगर आपका बॉयफ्रेंड अब आपको समय नहीं देता है और इसके कारण तरह-तरह के विचार आपके मन में आते हैं। तो बेहतर होगा कि आप खुद ही ख्याली पुलाव पकाने की जगह सीधा-सीधा अपने पार्टनर से बात करें। आप उससे बात करके यह जानने का प्रयास करें कि वह आखिर ऐसा व्यवहार क्यों कर रहा है। हो सकता है कि उस पर काम का तनाव बहुत अधिक हो या फिर वह किसी पर्सनल कारण से परेशान हो या हो सकता है कि वह अब अपने रिश्ते से मूव ऑन करना चाहता हो। वजह चाहे कोई भी हो, लेकिन उस कारण को जानना आपका हक है। इसलिए उससे धैर्यपूर्वक बात करें और उसका पक्ष जानने का प्रयास करें। इससे आपके लिए भी स्थिति को बेहतर तरीके से समझने और उसे ठीक करने का अवसर मिलेगा।

ढूंढे बहाना
चूंकि इन दिनों आपका बॉयफ्रेंड काफी बिजी है और इसलिए वह चाहकर भी आपको समय नहीं दे पा रहा है तो ऐसे में आप ही उसके साथ वक्त बिताने के बहाने ढूंढे। मसलन, अगर वह किसी जिम या हॉबी क्लॉस में जाता है तो आप भी उसे ज्वॉइन करें। इससे आप हर दिन एक साथ कुछ नया कर पाएंगे। इसके अलावा, आप संभव हो तो सुबह या शाम में आप बॉयफ्रेंड के साथ उसके ऑफिस तक जाएं और वापिस घर लौटें। इससे भी आप दोनों कुछ वक्त अकेले बिता पाएंगे।

ना करें जबरदस्ती
कई बार लड़कियां नादानी में अपने रिश्ते को खराब कर लेती हैं। अगर इन दिनों आपका पार्टनर बिजी हैं या फिर परेशान है तो उससे हर वक्त मिलने या बात करने के लिए फोर्स ना करें। इससे बॉयफ्रेंड को लगता है कि आप उसे समझती ही नहीं हैं और इसलिए वह आपसे दूर हो जाता है। बेहतर होगा कि आप उसे थोड़ी आजादी दें। अगर आप दोनों सप्ताह में एक साथ घूमने या मिलने के लिए वक्त नहीं निकाल पा रहे हैं तो वीकेंड पर एक समय सुनिश्चित कर लें। इससे आपके बॉयफ्रेंड का काम और आपका रिश्ता दोनों ही प्रभावित नहीं होगा।

यूं ढूंढे खुशियां
कभी भी खुद को पूरी तरह से बॉयफ्रेंड पर निर्भर ना करें। इससे अगर वह बिजी होंगे तो आप बैचेन होंगी और खुद को व अपने पार्टनर को परेशान करेंगी। बेहतर होगा कि आप कुछ वक्त अपने दोस्तों, रिश्तेदारों व पैरेंट्स के साथ बिताएं। कुछ नई हॉबीज डेवलप करें। सेल्फ ग्रोथ पर फोकस करें। जब आप खुद भी बिजी होंगी तो आपको पार्टनर के बिजी होने पर इतनी बैचेनी नहीं होगी। वहीं हो सकता है कि जब आप अपने दोस्तों के साथ हैंगआउट करें तो उन्हें थोड़ी जलन हो और वह फिर से आपको अपने करीब लाने के लिए समय देना शुरू कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
