Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
ट्राई करें ये टिप्स, बेड पर आपकी परफॉर्मेंस देखकर पार्टनर भी रह जाएगी दंग
लाइफ में जब हर काम एक ही ढर्रे से चल रहा हो तो जीवन में नीरसता आना लाजमी है। यही बात सेक्स लाइफ के ऊपर पर भी लागू होती है। बेडरूम में कपल्स एक जैसा रूटीन फॉलो करके ऊब जाते हैं और कई बार सेक्स के प्रति उनका रुझान भी कम होने लगता है। ऐसे में वो सोचते हैं कि इस स्थिति से निपटने के लिए उन्हें दवा की आवश्यकता है लेकिन ऐसा जरुरी नहीं है। अपनी सेक्सुअल परफॉर्मेंस में सुधार लाने के लिए आपको थोड़ा नयापन लाने की जरुरत है।

पार्टनर का मूड बनाएं
आपका शारीरिक संबंध बनाने का मन है लेकिन आपके पार्टनर का मूड नहीं है तो आपकी ये जिम्मेदारी है कि आप उनका मूड सेट करें। आप उनसे ऐसी बातें कर सकते हैं जिससे वो उत्तेजक हो जाएं। आप उस मौके के हिसाब से भी अपने कपड़ों का चयन कर सकते हैं। आप उन्हें जितना कामोत्तेजित करेंगे आपको इसका रिजल्ट उतना ही अच्छा मिलेगा।

पार्टनर को करें आकर्षित
पति पत्नी के रिश्ते में शुरूआती दौर में जितनी गर्माहट होती है, समय के साथ वो थोड़ी मद्धम होने लगती है। ऐसे में आपको ये बिल्कुल नहीं सोचना है कि आप में कोई कमी है और आपको किसी दवा की जरुरत है। रिलेशनशिप में नयापन लाने के लिए आप दोनों को ही कोशिश करनी होगी। आप अपने व्यवहार और बातों से ऐसा कर सकते हैं। इंटिमेट पल के दौरान ये याद करें कि आपके पार्टनर की कामुकता आपके किस मूव से बढ़ती है।

शर्माना छोड़े
आप इंटिमेट पलों का आनंद तभी उठा सकते हैं जब एक दूसरे की मौजूदगी और स्पर्श से आप दोनों सहज हों। अगर बेड पर जाने के बाद भी आप के अंदर हिचक या शर्म है तो इससे पार्टनर का जोश भी ठंडा हो सकता है। आप दोनों प्लान करके किसी रात वाइल्ड सेक्स कर सकते हैं और अपने सेशन को रोमांचकारी बना सकते हैं।

मास्टरबेट से खुद का मूड बनाएं
आपको मास्टरबेशन का ऑप्शन इसलिए दिया जा रहा है क्योंकि ये आपकी सेहत के लिए अच्छा है। इतना ही नहीं, कई एक्सपर्ट भी मास्टरबेशन की सलाह देते हैं। दरअसल ये आपके सेक्सुअल लाइफ को हेल्दी रखने में मदद करता है। आप अपनी परफॉर्मेंस के लिए दवा के भरोसे न बैठें बल्कि मास्टरबेट करके फिजिकल रिलेशन के लिए खुद का मूड बनाएं।

डाइट में लाएं सुधार
सेक्सुअल परफॉर्मेंस बढ़ाने का दावा करने वाली दवाईयों के कुछ न कुछ साइडइफेक्ट होते ही हैं। आपको वो विकल्प अपनाने से पहले अपनी डाइट को भी बेहतर बनाने की जरुरत है। आप हेल्दी सेक्स लाइफ के लिए अपने खानपान में तरबूज, स्ट्राबेरी, बादाम, डार्क चॉकलेट आदि शामिल करें।

धूम्रपान छोड़ें
आपको शायद ये बात मालूम होगी कि आपके स्मोकिंग की लत आपके सेक्सुअल परफॉर्मेंस को काफी प्रभावित करती है। अगर आप वाकई में किसी भी तरह की दवा से बचना चाहते हैं तो धूम्रपान छोड़कर हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर देखें।



Click it and Unblock the Notifications
