Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Valentines Day: फिल्मी स्टोरी से कम नहीं इन नेताओं का इश्क,किसी ने तोड़ी धर्म की दीवारें तो किसी ने उम्र की
प्यार तो किसी को भी, कहीं भी कभी भी हो सकता है। इससे क्या आम क्या खास कोई नहीं बच सका है। मोहब्बत के रोग से पॉलिटिकल लीडर्स भी नहीं बच सकें। इनका प्यार भी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं रहा है। किसी ने घर से भागकर शादी की तो किसी ने अपने परिवार से लड़कर अपने प्यार को पाया। कुछ तो ऐसे हैं, जिनको बुढ़ापे में प्यार मिला तो कुछ ने अपनी ऊम्र से बड़ी महिला को दिल दे दिया और शादी की। आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही पॉलिटिकल लीडर्स की लव स्टोरीज के बारें में, जिनकी मोहब्बत और पर्सनल लाइफ के बारें में आप ज्यादा नहीं जानते। लेकिन इन पॉलीटिशियन जो बाहर से सख्त नजर आते हैं लेकिन अंदर से मोहब्बत के समन्दर समेटे हैं।

अखिलेश और डिंपल की लव स्टोरी
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की लव स्टोरी किसी बॉलीवुड मूवी की स्टोरी से कम नहीं है। अखिलेश जब इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे, तब उस दौरान उनकी मुलाकात डिंपल से हुई। इस मुलाकात के बाद अखिलेश मास्टर्स के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गये। इस दौरान दोनों की बातचीत होती रहती थी। विदेश से वापस लौटने के बाद शादी एक बड़ी चुनौती रही। अखिलेश के पिता मुलायम सिंह इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन मुलायम सिंह के करीबी अमर सिंह ने मुलायम सिंह को मना लिया और इस तरह से 1999 में अखिलेश को उनका प्यार मिल गया और डिंपल से शादी हो गई।

सचिन पायलट और सारा अब्दुल्ला की लव स्टोरी
सचिन पायलट जो एक कांग्रेस नेता हैं, इनको सारा अब्दुल्ला जो कि फारुख अब्दुल्ला की बेटी हैं, मोहब्बत हो गई थी। दोनों की मुलाकात पहली बार विदेश में हुई। जब सचिन और सारा ने शादी के लिए अपने-अपने परिवार से बात की तो भूचाल आ गया। सचिन की फैमली किसी तरह से तैयार हो गई लेकिन फारूख अबदुल्ला इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन सारा ने अपने पिता की मर्जी के खिलाफ सचिन के साथ 2004 में शादी कर ली। जिसके कुछ समय के बाद फारुख अबदुल्लाह और सारा के पूरे परिवार ने इस शादी को मान कबूल लिया और सचिन को दामाद मान लिया।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिगिट की लव स्टोरी
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने से 24 साल बड़ी और तीन बच्चों की मां, जो उनकी टीचर थींं, शादी की। ब्रिगिट मैंक्रो जिस क्लास में पढ़ाती थीं, उसी क्लास में उनकी बेटी भी पढ़ती थी। मैक्रों और ब्रिगिट की बेटी अच्छे दोस्त भी थे। लेकिन जब मैक्रों ने उसकी मां से प्यार करने के बारें बताया तो तहलका मच गच गया था। काफी मशक्कतों के बाद मैक्रों को उनका प्यार मिल गया और उन्होंने ब्रिगिट से शादी कर ली।

देवेन्द्र फडणवीस और अमृता की प्रेम कहानी
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मोहब्बत भी कहानियों की तरह ही है। देवेंद्र की पहली मुलाकात अमृता से एक दोस्त के घर पर हुई। उस मुलाकात में ही देवेंद्र ने अपना दिल अमता को दे दिया था, जो एक बैंकर थीं। दोनों मिलने जुलने लगे और फिर शादी का फैसला लिया।

प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा की लव स्टोरी
प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा की स्टोरी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है। ब्रिटिश स्कूल में पढ़ाई के दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। रॉबर्ट एक बिजनेसमैन फैमली से थे और प्रियंका गांधी राजीव गांधी की बेटी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले दोनों के परिवार इस रिश्ते के लिए नहीं राजी थे लेकिन बाद में मान गये, फिर 1997 को प्रियंका और रॉबर्ट की शादी हो गई।
(इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. बोल्ड स्काई हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है)



Click it and Unblock the Notifications
