Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
दूर रहते हुए भी अपने बूढ़े पेरेंट्स का इस तरीकों से रखें खास खयाल
हर पेरेंट्स की ये सोंच होती है कि जब वो बुढ़े हो जाएंगे तो उनके बच्चे उनकी उसी तरह से परवाह करेंगे जैसे वो उनकी परवाह करते हैं, उनका खयाल रखते थे। क्योंकि बुढ़ापे का मतलब ही दोबारा से छोटे बच्चे बन जाना होता है। जिस तरह से छोटे बच्चों की खास देखभाल होती है, उसी तरह बुड़ापे में भी पेरेंट्स की खास देखभाल करनी होती है। बुढ़ापे में आकर पेरेंट्स मूड स्विंग, अवसाद, चिंता, डिमेंशिया, अल्जाइमर जैसी बीमारियों से घिरने लगते हैं। ऐसे वक्त में उन्हें आपकी खास जरूरत होती है। आइए जानते हैं कुछ ईजी टिप्स जिनकी मदद से आप अपने बूढ़े माता-पिता की बेहतर तरीके से खयाल कर सकते हैं। अगर आप पेरेंट्स के साथ नहीं रहते और बाहर रहकर उनकी देखभाल करते हैं तो यहां उससे संबंधित टिप्स भी हम शेयर कर रहे हैं, जिससे आप बिना परेशानी अपने पेरेट्स की देखभाल कर सकते हैं-

पेरेंट्स को इज्जत और प्यार की जरूरत
एक उम्र में आकर पेरेंट्स ये चाहते हैं कि बच्चे उनकी बात मानें, उनकी जिद को पूरा करें। वो अपने बच्चों से खास अटेंनशन चाहते हैं। प्यार, देखभाल चाहते हैं। बच्चों को अपने पेरेंट्स की इन सारी बातों का खयाल रखना चाहिए। उनके साथ अधिक वक्त बिताना चाहिए। साथ ही भावात्मक सपोर्ट काफी जरूरी है। अगर आप बार रहते हैं तो उनकी दवाओं का ध्यान रखे, इसको लेकर कई तरह के ऐप भी मौजूद हैं, जिनको आप डाउनलोड करके मेडिसिन्स को ट्रैक कर सकते हैं और ऑनलाइन भिजवा सकते हैं।

घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं
घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवा सकते हैं, जिसकी मदद से आप अपने पेरेंट्स की एक्टिविटी को देख सकते हैं अगर उनको किसी तरह की परेशानी नजर आती है तो आप तुंरत ट्रैक करके वक्त के भीतर उस पर काम कर सकते हैं।

माता-पिता के स्वास्थ्य की नियमित जांच करवाते रहें
बुजुर्ग लोगों की उम्र बढ़ने के साथ उनमें डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, और गठिया जैसे रोग हो जाते हैं। बूढ़े लोग काफी संवेदशीन होते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य की नियमित जांच करवाते रहें। उनको किसी ना किसी एक्टिविटी में जरूर शामिल करवाएं। क्योंकि उनको कई स्वास्थ्य समस्याओं में देरी या सही होने में मदद मिल सकती है।

बूढ़े पेरेंट्स की डाइट का फॉलोअप लेते रहें
अच्छे स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक खाना बेहद जरूरी है। बूढ़े पेरेंट्स के लिए पौष्टिक और संतुलित भोजन काफी जरूरी हो जाता है। उनके खाने पर ध्यान दें। खान पान को ट्रैक करते रहे। कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन डी और फोलिक एसिड मिनिरल्स की डाइट उनके लिए काफी जरूरी है। फल, हरी सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट, मीट, मछली, दालों को पेरेंट्स की डाइट में जरूर शामिल करें। उनको डिहाइड्रेशन से बचाएं।



Click it and Unblock the Notifications
