Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
10 यादगार लम्हें जो बचा सकते हैं आपकी टूटती शादी को
इस आधुनिक दुनिया में हर किसी की जिंदगी तनाव भरी होती चली जा रही है। ऑफिस के काम और स्ट्रेस से घर-परिवार और आपसी रिश्ते में दरार पड़ जाती है, खासकर शादी में। माना की शादी में मिया-बीवी के बीच में लडा़ई झगडे़ होना बिल्कुल आम बात है लेकिन आज कल के समय में यह ज्यादा देखने को मिल रहा है। हांलाकि टूटती हुई शादी से तुंरत छुटकारा पाना बहुत ही आसान है, पर यह कोई सही तरीका नहीं होता है क्योंकि यहां पर केवल आप दोनों की ही जिंदगी दांव नहीं लगी है बल्कि आप दोनों के साथ आपके परिवार वाले भी साथ जुडे़ हैं।
जब हम किसी शादी को जबरदस्ती चलाने की कोशिश करते हैं तो कहीं ना कोहीं कोई ऐसी चीज़ होती है जो हमें अपने पाटर्नर से बांधे रखती है। हो सकता है कि वह आप दोंनो की पहली मुलाकात हो या फिर पहला रूठना-मनाना। यदि आप अपनी टूटती हुई शादी को बचाना चाहते हैं तो आपको पुरानी यादों के बारे में एक बार फिर से सोचना चाहिये। पुरानी यादें फिर से आप दोनों की जिंदगी में वही मिठास पैदा कर देगी, इसका हम दावा करते हैं।
शादी की एल्बम में लगी आप दोनों की पिक देख कर मन में पुरानी यादे भावनात्मक प्रभाव छोडे़गी और आप दोनों फिर से एक हो जाएंगे। आइये देखते हैं कि वे कौन सी पुरानी यादें है जो आपकी टूटती हुई शादी को रोक सकती हैं।

पहली डेट
पहली बार एक दूसरे से बात करना और नजरे गडा़ कर एक टक उनकी आंखों में देखना काफी विशेष स्मृति होती है।

दोस्त बनना
रिश्ते में दोस्ती करना बहुत जरुरी होती है और खास कर जब आपकी शादी टूट रही हो तो इस दोस्ती को जरुर याद करें।

प्यार में पड़ना
एक समय आता है जब आपको लगता है कि आप दोनों एक दूसरे से प्यार करने लग गए हैं। इसके बारे में सोचते ही आपका दिल धड़कने लगेगा इसलिये इस पल के बारे में जरुर सोचे।

प्यार का पहला स्पर्श
यह चाहे तो आपका पहला किस हो सकता है या फिर खुद का कौमार्य खोना। यह प्यार का स्पर्श हमेशा ही आपके साथ रहेगा।

विवाह प्रस्ताव
जब उन्होंने आपसे अचानक ही शादी की बात पूछ ली थी और आप शर्म से लाल पड़ गई थी।

शादी की शॉपिंग
शादी की पूरी प्लानिंग और शॉपिंग एक साथ करना आप दोनो को और भी पास लाता है।

शादी का दिन
जिस शादी को हम तोड़ना चाहते हैं उसी दिन के बारे में ज़रा सोच कर देखिये। उन वादों और कसमों के बारे में सोचिये जो आपने उस दिन एक दूसरे से किये थे।

स्पेशल हनीमून
अपने हनीमूल की पिक तो आपने जरुर खींची होगी, तो ज़रा समय निकाल कर उन्हें देखिये।

पहली लडाई के बाद सुलह करना
शादी की पहली लडा़ई बडी़ ही स्पेशल होती है क्योंकि इसमें आप झूठ-मूठ का गुस्सा दिखाते हैं और आप झट से मान भी जाते हैं।

मां-बाप बनना
यह एक लौता लम्हा है जो आपकी शादी को हमेशा के लिये बांधे रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
