Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
साथी पर भरोसा रखें, तो दिल रहेगा स्वस्थ
(आईएएनएस)| एक अध्ययन में पता चला है कि दिल के मामले हृदय के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ उटा द्वारा किए गए अध्ययन में यह बात पता चली है कि आपके साथी का सहयोगात्मक रवैया और आपका अपने साथी के प्रति सहयोगात्मक रवैया आप दोनों के हृदय के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
अध्ययन में पता चला है कि पति और पत्नी दोनों को एक दूसरे से मिलने वाला सहयोग जो कभी मददगार भी हो सकता है और कभी परेशानी का कारण भी बन सकता है, इससे दोनों का कोरोनरी अर्टरी कैल्किफिकेशन (सीएसी) स्तर उच्च हो जाता है।

उटा विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान वैज्ञानिक बर्ट उचीनो कहते हैं, "एपीडेमियोलॉजिकल शोध से यह पता चलता है कि हमारे रिश्ते मृत्यु के विशेषकर हृदय संबंधी रोगों के भविष्यवक्ता होते हैं।" उचीनो और उनके सहयोगियों तिमोथी स्मिथ एवं सैंथिया बर्ग ने यह पता लगाने की कोशिश की कि रिश्तों की गूढ़ता हृदय के स्वास्थ्य को किस तरह प्रभावित करती है।
अध्ययनकर्ताओं ने 136 उम्रदराज दंपतियों और युगलों को कुछ प्रश्नावली हल करने को दी, जिसमें उनके वैवाहिक रिश्ते और उनके आपसी सहयोग से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि 30 प्रतिशत लोगों ने अपने साथी के सहयोगात्मक रवैया रखने का जिक्र किया था, जबकि 70 प्रतिशत लोगों ने कभी मददगार और कभी रूखे व्यवहार का जिक्र किया। कैसे जाने की आपके पति आपको धोखा दे रहे हैं
उन्होंने पाया कि जिन युगलों ने अपने साथी का व्यवहार मिश्रित होने का जिक्र किया था, उनका सीएसी स्तर ऊच्च था। पत्रिका साइकोलॉजिकल साइंस में छपे लेख के अनुसार, किसी युगल का आपसी रिश्ता और एक दूसरे के प्रति व्यवहार दोनों के हृदय स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।



Click it and Unblock the Notifications
