Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
क्या आप जानते हैं सेक्स ड्राइव के इन तथ्यों के बारे में !
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे सेक्स ड्राइव के कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में ।
कहते है कि रिश्तों में विश्वास, नियंत्रण और प्यार का होना बेहद जरुरी है। इसीलिए आपके रिश्ते में स्थिरता और नियंत्रण दोनों बना रहना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी लाइफ में कुछ चीजे ऐसी होती हैं जिन पर आपका कंट्रोल नहीं होता है। उनमें से एक है सेक्स ड्राइव जो कभी कभी आपके रिश्तों के टूटने की वजह बन सकते हैं। क्योंकि एक महिला की सेक्स ड्राइव पुरुषों से कम नहीं होती है। यह पुरुषों की तरह हाई भी हो सकता है और लो भी। ऐसे में परेशानी की अहम वजह खोजना काफी मुश्किल होता है। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए सेक्स ड्राइव के कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में बताएंगे।

1- उम्र नहीं बनती सेक्स ड्राइव में बाधा
आपने अक्सर ऐसा सुना होगा कि आपकी उम्र के साथ ही आपकी सेक्स लाइफ भी कम होती जाती है। लेकिन ऐसा नहीं होता, भले ही एक औरत की प्रजनन करने की क्षमता कम हो जाती है, लेकिन सेक्स ड्राइव ऊपर की तरफ होती जाती है। विशेषज्ञों की माने तो बढ़ती उम्र के साथ ही महिलाओं में सेक्स की क्षमता भी बढ़ जाती है। इसलिए उम्र का इस पर कोई खास असर नहीं पड़ता।

2- दिमाग का होता है महत्वपूर्ण योगदान
यौन इच्छाओं के लिए भी हमारा मस्तिष्क जिम्मेदार होता है। तभी आपके सेक्स ड्राइव से जुड़ी हर तरह की समस्या को मस्तिष्क से जांचा जाता है। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि सेक्स जैसी चीजें दिल के अनुसार होती हैं। लेकिन सेक्स करते समय आप सिर्फ दिल से नहीं बल्कि दिमाग से भी सोंचते हैं।

3- तनाव से सेक्स ड्राइव हो सकती है प्रभावित
इस भागदौड़ भरी लाइफ में तनाव से कोई नहीं भाग सकता। और तनाव आपकी सेक्स ड्राइव पर काफी बुरा असर डाल सकता है। इससे ना केवल आपकी सेक्स ड्राइव बल्कि आपका रिश्ता भी प्रभावित होता है। इसलिए आप ज्यादा जल्दी चिड़चिड़े ना हो और शांति से काम लें।

4- दवा भी हो सकती हैं जिम्मेदार
कई ऐसी दवाईयां होती हैं, जो कि आपकी कामेच्छा को कम करती हैं। मेनोपॉज से ग्रस्त महिलाओं पर इसका ज्यादा प्रभाव पड़ता है। और अगर आप गर्भनिरोधक गोलियां खाती है तो ये भी आपकी सेक्स ड्राइव को कम करने के लिए जिम्मेदार होती हैं। इसलिए अगर आपको ऐसा लगता है कि आपकी सेक्स ड्राइव पहले की अपेक्षा कम हो रही है तो आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकती हैं।

5- हेल्दी भोजन का करें सेवन
सेक्स ड्राइव को कम करने में आपका भोजन भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। हालांकि कई ऐसे खाद्य पदार्थ भी हैं, जिनका सेवन करने से आपके शरीर को तो लाभ मिलता ही है। साथ ही प्राकृतिक रुप से आपकी कामोत्तेजना भी बढ़ती जाती है । इसलिए आप भी अपनी सेक्स ड्राइव को बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में डार्क चॉकलेट, तुलसी, दालचीनी, इलायची, लहसुन, गाजर, शहद, नारियल पानी और तरबूज तो शामिल करें।

6- योगा बना सकता है आपकी सेक्स ड्राइव बेहतर
नियमित तौर पर योगा करने से ना केवल तनाव कम होता है, बल्कि इससे आपकी सेक्स ड्राइव भी सही तरीके से चलती है।योग को करने से योनि क्षेत्र में रक्त का संचार बढ़ता है। इसलिए जरुरी है की आप नियमित रुप से योगा करें।

7- डॉक्टर को दिखाएं
अगर आप अपनी सेक्स ड्राइव में किसी भी तरह की परेशानी झेल रहे हैं तो ऐसे में शर्माएं नहीं बल्कि अपने डॉक्टर से जाकर मिले और उनसे अरने परेशानी शेयर करें।



Click it and Unblock the Notifications
