Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग -
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां
आजकल शादी क्यों एक ट्रैजडी बन के रह जाती है?, जानिए वजह
शादी को लेकर हर किसी के विचार अलग-अलग होते हैं। कोई इसे खूबसूरत अहसास मानता है तो किसी के लिए ये दो परिवारों का खूबसूरत मिलन होता है। वहीं कुछ लोग का सोचना है कि शादी एक-दूसरे को जानने और खुशी से एकसाथ रहने का सबसे खूबसूरत रिश्ता है।
लेकिन इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें शादी ट्रैजडी से कम नहीं लगती है। ये सब आपके दिमाग में चल रहे विचारों और पर निर्भर करता है। शादी अच्छी भी हो सकती है और बुरी भी। ये तो आपकी किस्मत पर निर्भर करता है। अगर कोई व्यक्ति निराशावादी है, तो वह वास्तव में शादी के बारे में गलत सोचने लगता है। ऐसे में उन्हें शादी ट्रैजडी लगने लगती है। वो शादी करके इस रिश्ते से आसानी से बाहर भी निकल सकते हैं।

आज शादी एक बार्टर सिस्टम बन चुकी है जिसमें दोनों पार्टनर्स का बराबरी का लेन-देन जरूरी हो गया है। दो लोग शादी करते हैं और फिर अचानक से जिंदगी में आई मुश्किलों से हार मानकर अपने रिश्ते को खत्म कर देते हैं।
तो चलिए आज इस पोस्ट के ज़रिए हम आपसे उन मुश्किलों के बारे में बात करते हैं जिन्होंने शादी को एक खूबसूरत ट्रैजडी बना दिया है।
कंपैटिबिलिटी की दिक्कत
जब दो लोगों को जिंदगीभर एकसाथ रहना होता है तो उनके बीच कंपैटिबिलिटी होना बहुत जरूरी है। आजकल अधिकतर कपल्स वर्किंग होते हैं। ऐसे में शादी उनकी आजादी छीन सकती है। वो शादी के रिश्ते में फिट होने की कोशिश करते हैं लेकिन जब इसमें असफल हो जाते हैं तो इससे बाहर निकलने की ठान बैठते हैं। तलाक की दर बढ़ने की ये एक मुख्य वजह है।
कई लोग शादी करने की जगह सिंगल और आत्मनिर्भर रहना पसंद करते हैं। उन्हें लगता है कि शादी करके वो बस अपने पार्टनर को खुश करने में लग जाएंगें और इसस बचने के लिए वो शादी से भागने लगते हैं। खैर, 21वीं सदी की जेनरेशन के पास तो सिंगल रहने का ऑप्शन भी है।
आजकल ज्यादा कपल्स के बीच कंपैटिबिलिटी ना होने की दिक्कत है। कई कपल्स शादी के बाद नाखुश रहने लगते हैं। शादी के बाद इस रिश्ते को निभाने के लिए किए जाने वाले त्याग और समर्पण की दर में भी कमी आई है।
अलग सोच
शादी के दर्दभरे रिश्ते में तब्दील हो जाने की एक वजह ये भी है। दोनों पार्टनर्स की सोच अलग होती है और वो दोनों ही समझौता या सुलह करने को तैयार नहीं होते। पहले लंबी-लंबी बहस होती है और फिर रोज़-रोज़ के झगड़े और छोटी-छोटी बातों पर लड़ना। जब दोनों ही लोग सुलह और एडजस्ट करने को तैयार ना हों तो शादी ट्रैजडी बनकर रह जाती है।
बेवफाई
शादी के ट्रैजडी बनने का एक प्रमुख कारण बेवफाई भी है। आजकल एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर तो आम बात हो गई है। शादी जैसे पवित्र रिश्ते में अपने पार्टनर को धोखा देना बिलकुल गलत है। इससे भरोसा, विश्वास और शादी की अहमियत, सब कुछ बिखर जाता है। एक पार्टनर की बेवफाई की वजह से शादी में बहुत मुश्किलें आती हैं। जब कोई अपने पार्टनर को बेवफाई करते देखता है या उसे किसी और के साथ सुकुन मिलने लगता है तो उसका दिमाग काम करना बंद कर देता है।
आज शादी के ट्रैजडी बनने का सबसे प्रमुख कारण बेवफाई भी है।
शारीरिक मतभेद
जाहिर सी बात है कि दो अलग-अलग लोगों की यौन इच्छाएं भी अलग ही होंगीं। ऐसे में अपनी इच्छाओं का पूरा ना होना शादीशुदा जिंदगी में दर्द की एक वजह बन कर रह जाता है। ऐसे में शादी से बाहर निकलने का मन करता है। इस वजह से भी लोग शादी के रिश्ते को सात जन्म तो छोडिए एक जन्म तक भी नहीं निभा पाते हैं।
दर्दनाक जीवन की स्थिति
शादीशुदा जिंदगी में कई बार दर्दभरे पल भी आते हैं और इस परिस्थिति में जीना मुश्किल हो जाता है। जब कपल्स इन मुश्किलों को हैंडल नहीं कर पाते हैं तो उनके लिए शादी के रिश्ते में बंधे रहना नामुमकिन हो जाता है।
इन वजहों के कारण आज शादी एक खूबसूरत ट्रैजडी बनकर रह गई है।
क्या हम शादी को ट्रैजडी की बजाय खूबसूरत नहीं बना सकते हैं ?
अपने पार्टनर पर भरोसा करना और अपनी शादी को बेहतर बनाने की कोशिश करना शादी के रिश्ते में नए रंग भर सकती है।
अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।



Click it and Unblock the Notifications