Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
कम अट्रैक्टिव हसबैंड की वाइफ रहती है ज्यादा खुश, और क्या कहती है इससे जुड़ी रिसर्च
जब सच्चे रोमांस की बात आती है तब लुक पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता है। लोग चाहते हैं कि वो सामने वाले की पर्सनालिटी पर फ़िदा हों ना कि सिर्फ उनके लुक पर।
क्या पार्टनर के लुक से आपके रिलेशनशिप पर असर पड़ता है? आपकी ख़ुशी क्या आपके पार्टनर के लुक पर निर्भर करती है? हाल ही में हुई एक रिसर्च ये बताती है कि रिलेशनशिप में पार्टनर के लुक से महिलाओं की ख़ुशी जुड़ी होती है।

रिलेशनशिप में अपने पार्टनर के लुक की वजह से कुछ महिलायें दूसरों की तुलना में ज्यादा खुश रहती हैं। इस रिसर्च से पता चलता है कि वो महिलाएं जो कम अट्रैक्टिव पुरुषों के साथ हैं वो ज्यादा खुश रहती हैं। वो अपने रिलेशनशिप से भी संतुष्ट रहती हैं।

क्या है ये रिसर्च
रिलेशनशिप के क्षेत्र में ये काफी अहम टॉपिक है और इस पर लोगों की राय भी अलग अलग है। लेकिन इस रिसर्च से यही बात सामने आयी है।
ये रिसर्च फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट्स की टीम द्वारा किया गया। उन्होंने पाया कि जिस रिश्ते में महिलाएं अपने पार्टनर की तुलना में शारीरिक रूप से ज्यादा आकर्षक हैं उनका रिलेशनशिप दूसरों की तुलना में बेहतर रहता है। इस स्टडी के लिए शादीशुदा कपल्स की एक बड़ी संख्या को शामिल किया गया था और नतीजे में एक ही तरह का पैटर्न देखने को मिला।
इस प्रोजेक्ट में 113 नए शादीशुदा जोड़ों को शामिल किया गया। इसमें ये ध्यान रखा गया कि इनकी शादी को कम से कम चार महीने हो गए हों और उनकी उम्र 30 से कम ही हो। इस वजह से अगर दूसरे लोगों पर ये स्टडी की जाती तो नतीजे कुछ और हो सकते थे।
इस रिसर्च में उन्हें प्रश्नपत्र भरने के लिए दिया गया जो उनकी फिट और सेक्सी बने रहने की इच्छा से जुड़े थे।
इस स्टडी से जुड़े एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसमें जो परिणाम निकल कर आये हैं वो रिलेशनशिप साइंस में काफी मायने रखते हैं।

स्टडी पर एक्सपर्ट्स की राय
इस रिसर्च में शामिल हुए जानकारों ने इस स्टडी को लेकर अपनी राय भी रखी है। तानिया रेनॉल्ड्स नाम की लीड रिसर्चर मानती हैं कि ये नतीजे बताते हैं कि यदि पति फिजिकली अट्रैक्टिव हो तो पत्नी के मन में शंका का भाव रहता है और उनमें नकारात्मकता रहती है। ऐसा खसतौर से उन महिलाओं के साथ होता है जो खुद ज्यादा अट्रैक्टिव नहीं है।
ऐसी महिलाओं में वेटलॉस के लिए ज्यादा उत्सुकता रहती है। इनमें स्ट्रेस, डिप्रेशन, जिंदगी से असंतुष्टि का भाव रहता है।

अट्रैक्टिव पति से महिलाओं पर असर
इस बात से सभी इत्तेफाक रखेंगे कि ज्यादा स्लिम दिखने के चक्कर में महिलाएं अपने शरीर के लिए जरूरी पोषक चीजों से भी दूरी बना लेती हैं। सोसाइटी में रहकर उन्हें अपनी बॉडी को स्लिम बनाने की चाह काफी ज्यादा रहती है।
कई महिलाएं अपने ऊपर और ज्यादा दबाव तब बना लेती हैं जब उनके पति दिखने में उनकी तुलना में अधिक स्मार्ट और अट्रैक्टिव होते हैं। यही वजह है कि वो अपने से कम अट्रैक्टिव पार्टनर के साथ ज्यादा खुश रहती हैं। उनके साथ रहकर उन्हें अपने लुक के बारे में ज्यादा ध्यान देने का प्रेशर नहीं रहता है।
फ्लोरिडा की यूनिवर्सिटी में हुई इस रिसर्च में हिस्सा लेने वालो महिलाओं ने बताया कि उन पर डाइट या फिर भूखे रहने का कोई दबाव नहीं रहता है। वो रिलेशनशिप में काफी सकारात्मक महसूस करती हैं और खुश रहती हैं।



Click it and Unblock the Notifications